27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा की दो दिवसीय बैठक से गायब रहे ये मां-बेटे, राजनीति में शुरू हुई यह चर्चा

मेरठ में दो दिनों तक चली भाजपा की बैठक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 13 Aug 2018, 1:44 PM IST

bjp meeting

भाजपा की दो दिवसीय बैठक से गायब रहे ये मां-बेटे, राजनीति में शुरू हुई यह चर्चा

नोएडा।वेस्ट यूपी के मेरठ में भाजपा की दो दिवसीय बैठक चली।इसमें सीएम योगी से लेकर देश के गृहमंत्री राजनाथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचे थे।जहां विधायक से लेकर केंद्रीय मंत्रियों ने हाजिरी लगार्इ।लेकिन इस बैठक से ये मां-बेटे गायब रहे।जिसके बाद से राजनीतिक गलियारे में इसकी चर्चा आैर राजनीति शुरू हो गर्इ है।राजनीतिक लोग अलग अलग तरह के कयास लगा रहे हैं।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-ड्यूटी छोड़कर रंगरलियां मना रहे सिपाही की धुनाई

बैठक में इन दो मां-बेटों के न पहुंचने पर शुरू हुर्इ यह चर्चा

भाजपा के दो दिवसीय मंथन शिविर में देश के गृहमंत्री राजनाथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से लेकर सीएम योगी ने अध्यक्षता की।जिसमें पार्टी के 650 नेताआें में विधायक,सांसद आैर केंद्रीय मंत्री तक पहुंचे।लेकिन इस बीच बैठक से गांधी परिवार से ताल्लुक रखने वाले मेनका गांधी आैर वरुण गांधी गायब रहे।दरअसल यह दोनों सांसद आैर दिग्गज नेता मां-बेटे दोनों दिन हुर्इ मंथन शिविर में नहीं पहुंचे। ये दोनों नेता पीलीभीत की सांसद एंव मोदी सरकार में मंत्री मेनका गांधी एवं सुल्तानपुर से वरुण गांधी सांसद है। अब उनके न आने की चर्चा पार्टी के अंदर सुलगने लगी। इस पर अंदर खाने चर्चा जारी है।

यह भी पढ़ें-सीएम योगी ने लाखों फ्लैट मालिकों को दी राहत, अब बिल्डर नहीं वसूल सकेंगे रुपये

चर्चा है कि इस वजह से नहीं आए ये दोनों बड़े नेता

इन दोनों नेताआें के भाजपा की बड़ी बैठक में न पहुंचने से सियासी गलियारे में सुगबुगाहट तेज हो गई है। माना जा रहा है कि गांधी परिवार के मेनका आैर वरुण गांधी दोनों कुछ अलग प्लानिंग कर रहे है। उधर, भाजपा ने 1946 में मेरठ में 55वें कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता कर चुके खांटी कांग्रेसी नेता जेबी कृपलानी का तो पोस्टर लगाया, लेकिन गांधी परिवार से ताल्लुक रखने वाले अपने ही सदस्यों को इसमें शामिल नहीं किया। वहीं चर्चा है कि वरुण गांधी लंबे समय से शीर्ष नेतृत्व से नाराज हैं। इसी वजह से वरुण आैर उनकी मां पार्टी की बड़ी बैठक में नहीं पहुंचे।