नोएडा

UP Election 2022 : कांग्रेस की पहली सूची जारी, पंखुड़ी पाठक नोएडा से तो पूनम पांडेय सहारनपुर से लड़ेंगी चुनाव

UP Congress Candidate List 2022 : समाजवादी पार्टी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल होने वाली पंखुड़ी पाठक का नाम भी सूची में शामिल है। कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक नोएडा से विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी तो पूनम पांडेय सहारनपुर से ताल ठोकेंगी। कांग्रेस ने पंखुड़ी पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया है। टिकट मिलने के बाद पंखुड़ी पाठक ने प्रियंका गांधी का आभार जताया है।

2 min read
Jan 13, 2022

UP Congress Candidate List 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। जारी की गई 125 उम्मीदवारों की सूची में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिए गए हैं। समाजवादी पार्टी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल होने वाली पंखुड़ी पाठक का नाम भी सूची में शामिल है। कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक नोएडा से विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस ने पंखुड़ी पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया है। टिकट मिलने के बाद पंखुड़ी पाठक ने प्रियंका गांधी का आभार जताया है। पंखुड़ी पाठक ने कहा है कि मैं लड़की हूं, एक लड़की की मां हूं। मेरा संघर्ष पूरी तरह भारत की लड़कियों को समर्पित है। मुझे नोएडा से कांग्रेस प्रत्याशी बनाने के लिए प्रियंका दीदी का बहुत-बहुत आभार।

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करते हुए कहा है कि 50 महिला उम्मीदवारों में सहारनपुर से आशा कार्यकर्ता पूनम पांडेय को उम्मीदवार घोषित किया गया है। बता दें कि पूनम पांडेय ने मानदेय बढ़ाने के लिए बड़ा आंदोलन किया है।

वेस्ट यूपी के प्रत्याशियों की सूची

- नजीबाबाद -- हाजी मोहम्मद सलीम अंसारी
- नगीना -- हेनरीता राजीव सिंह
- नेहटौर -- मीनाक्षी सिंह
- मुरादाबाद ग्रामीण -- मोहम्मद नदीम
- मुरादाबार नगर -- मोहम्म रिजवान कुरैशी
- असमोली -- हाजी मरघूब आलम
- संभल -- निदा अहमद
- स्वार -- हैदर अली खान
- चमरौआ -- यूसुफ अली यूसुफ
- बिलासपुर -- संजय कपूर
- रामपुर -- काजिम अली खान
- धनौरा -- समर पाल सिंह
- अमरोहा -- सलीम खान
- हस्तिनापुर -- अर्चना गौतम
- किठौर -- बबिता गुर्जर
- छपरौली -- यूनुस चौधरी
- लोनी -- यामीन मलिक
- मुरादनगर -- बिजेंद्र यादव
- गाजियाबाद -- सुशांत गोयल
- गढ़मुक्तेश्वर -- आभा चौधरी
- नोएडा -- पंखुड़ी पाठक
- दादरी -- दीपक भाटी चोटीवाला
- जेवर -- मनोज चौधरी
- बरौली -- गौरंग देव चौहान
- अतरौली -- धर्मेंद्र कुमार
- कोल -- विवेक बंसल
- अलीगढ़ -- मोहम्मद सलमान इम्तियाज
- गोवर्धन - दीपक चौधरी
- मथुरा -- प्रदीप माथुर
- बलदेव -- विनेश कुमार संवल वाल्मीकि
- एम्मादपुर -- शिवानी सिंह बघेल
- आगरा दक्षिण -- अनुज शर्मा
- आगरा उत्तर -- विनोद कुमार बंसल
- आगरा देहात -- उपेंद्र सिंह
- खैरागढ़ -- रामनाथ सिकरवार
- फतेहाबाद -- होतम सिंह निषाद
- बाह -- मनोज दीक्षित
- टुंडला -- योगेश दिवाकर
- जसराना -- विजय नाथ सिंह वर्मा
- शिकोहाबाद -- शशि शर्मा
- सिरसागंज -- प्रतिमा पाल
- एटा -- गुंजन मिश्रा
- मैनपुरी -- विनीता शाक्य

- करहल -- ज्ञानवती यादव
- बिसौली -- प्रज्ञा यशोदा
- बदायूं -- रजिनी सिंह।
- बहेरी -- संतोष भारती
- मीरगंज -- मोहम्मद इलियास
- बरेली कैंट -- सुप्रिया अरोन
- आंवला -- ओमवीर यादव
- बरखेरा -- हरप्रीत सिंह छब्बा
- पूरनपुर -- ईश्वर दयाल पासवान
- जलालाबाद -- गुरमीत सिंह
- तिहार -- रजनीश कुमार गुप्ता
- पवायां -- अनुज कुमारी
- ददरौली -- तनवीर सफदर
- सहारनपुर -- पूरन पांडेय

Updated on:
13 Jan 2022 04:16 pm
Published on:
13 Jan 2022 01:44 pm
Also Read
View All