script

Uttar Pradesh Assembly Elections 2022, सबसे पहले कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, वाराणसी से अजय राय व राजेश्वर को मौका, देखें पूरी सूची…

locationवाराणसीPublished: Jan 13, 2022 01:35:21 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

Uttar Pradesh Assembly Elections 2022 के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 125 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। वाराणसी की पिंडरा विधानसभा सीट से एक बार फिर से कद्धावर नेता अजय राय को मौका मिला है जबकि रोहनिया सीट से जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल को मौका दिया गया है।

अजय राय

अजय राय

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

वाराणसी. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए जहां तमाम पार्टियां अभी प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन कर रही हैं, वहीं कांग्रेस ने सबसे पहले अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 125 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई है। इसमें वाराणसी के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र से फिर एक बार अजय राय को मौका मिला है जबकि रोहनिया विधानसभा सीट से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश्वर पटेल को मैदान में उतारा गया है।
पिंडरा से फिर अजय राय

अजय राय पिडरा से पिछली बार भी चुनाव मैदान में थे लेकिन पुराने प्रतिद्वंद्वी जिन्हें वो कई दफा पराजित कर चुके थे, वो भाजपा प्रत्याशी डॉ अवधेश सिंह से चुनाव हार गए थे। वैसे पिंडरा और उसस पहल कोलअसला से अजय राय चार बार विधायक रह चुके हैं। इसमें एक उपचुनाव में वो निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की थी।
पिंडरा विधानसभा (Pindra Assembly) मछली शहर संसदीय क्षेत्र में आता है। ये किसान बाहुल्य इलाका है। पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता अजय राय इस सीट पर मजबूत चेहरा माने जाते हैं। अजय राय (Ajay Rai) यहां से बीजेपी और कांग्रेस के अलावा निर्दलीय विधायक भी रहे हैं। वह दो बार 2014 व 2019 के आम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं।
2017 विधानसभा चुनाव के आंकड़े
पिंडरा विधानसभा (Pindra Assembly) में 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के अवधेश सिंह ने जीत हासिल किया था. भाजपा प्रत्याशी अवधेश सिंह सभी राजनीतिक दलों का सफ़र करते हुए अब भाजपा में हैं. उन्होंने कांग्रेस से राजनीति शुरू की थी, फिर बसपा में गए, फिर वापस कांग्रेस में लौटे और 2017 के पहले भाजपा में शामिल हुए. वह अलग-अलग पार्टियों से 5 बार विधानसभा चुनाव हार चुके हैं. उन्होंने 2017 में पहली बार मोदी लहर में पिंडरा से जीत हासिल किया. इस चुनाव में डॉ. अवधेश सिंह ने 90614 मत पाकर बसपा के बाबूलाल पटेल को हराया था. 2012 में कांग्रेस के अजय ने 52863 मत पाकर बसपा के जयप्रकाश को हराया था.
वोटर-
कुल वोटर-369265
पुरुष वोटर-199174
महिला वोटर-170077
थर्ड जेंडर-14

राजेश्वर सिंह पटेल
रोहनिया विधानसभा क्षेत्र से राजेश्व पटेल

उधर राजेश्व सिंह पटेल को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है। यहां से फिलहाल अपना दल के नील रतन पटेल नीलू विधायक हैं। रोहनिया विधानसभा (Rohaniya Assembly) पटेल-भूमिहार बहुल सीट है। 2017 के चुनाव में इस सीट से भूमिहार समाज से आने वाले भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुरेंद्र नारायण सिंह ने जीत दर्ज की थी, जिन्होंने 2017 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार महेंद्र सिंह पटेल को 57,553 मतों के अंतर से हराया था। वहीं 2012 के विधानसभा चुनाव में अपना दल की अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) ने बहुजन समाज पार्टी के रमाकांत सिंह को हराकर अपना परचम लहराया था। लकिन 2014 में अनुप्रिया पटेल के सांसद बनने के बाद यहां पर उपचुनाव कराया गया था. सूबे में अपना दल और बीजेपी का गठबंधन है।
उपचुनाव में सपा का कब्जा
2014 में रोहनिया विधानसभा सीट (Rohaniya Assembly) पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के महेंद्र सिंह पटेल ने जीत हासिल की. उन्होंने अपना दल की उम्मीदवार कृष्णा पटेल को हराया था. सपा के महेंद्र सिंह पटेल को 76,121 वोट मिले, जबकि कृष्णा पटेल को महज 61,672 वोट मिले थे।
वोटर-
कुल वोटर-400053
पुरुष वोटर-222007
महिला वोटर-178021
थर्ड जेंडर-25

कांग्रेस लिस्ट
पूर्वांचल के प्रमुख प्रत्याशी

1-आजमगढ प्रवीण कुमार
2-मेहनगर- सुरक्षित- निर्मला भारती
3-मोहम्मदाबाद गोहना- बनवारी लाल
4-गाजीपुर- लौटन राम निषाद
5-सकलडीहा- देवेंद्र प्रताप सिहं
6-पिंडरा-अजय राय
7-रोहनिया- राजेश्वर पटेल
8-ओबरा- राम राज गोंड
9-छानबे-सुरक्षित सीट भगवती प्रसाद चौधरी
कांग्रेस लिस्ट
कांग्रेस लिस्ट
कांग्रेस लिस्ट

ट्रेंडिंग वीडियो