नोएडा

ऐसे Good morning विश से रहे सावधान, पुलिस ने किया चौंकने वाला खुलासा

कैसे लगेगा आपको जब आपको कोई Good morning विश करके आपको लूट कर चला जाए...जानें क्या है पूरा मामला

2 min read
Nov 21, 2017
up police

नोएडा. गाजियाबाद जिले में सिहानीगेट पुलिस ने दो ऐसे लुटेरों को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो कि गुड मॉर्निंग बोलकर लूटा करते थे। इन आरोपियों के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में दो दर्जन से भी अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी का यह गैंग 10 साल से सक्रिय हैं और अब तक हजारों वारदात को अंजाम दे चुके हैं। हालांकि पुलिस के गिरफ्त से दो बदमाश के अब भी साथी फरार हैं। सीओ सिटी आतिश कुमार सिंह ने इस मामले में बताया कि रविवार देर रात एक बजे डीपीएस स्कूल के पास पेट्रोलिंग कर रही लैपर्ड ने एक बाइक सवार दो युवकों को चेकिंग के लिए रोका लेकिन पुलिस को रोकने के बाद भी आरोपियों ने अपनी बाइक भगा दी, जिसके बाद पर लैपर्ड ने वायरलेस पर सूचना देकर बदमाशों का पीछा करने लगे। रेलवे फाटक से ठीक पहले सामने से भी एक लैपर्ड आ गई और बदमाशों को वहीं पकड़ लिया गया।

पुलिस को तलाशी के बाद में दोनों के पास के से दो तमंचे, दो कारतूस, सोने व चांदी की दो-दो चेन और 5700 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान गंगानगर, मेरठ निवासी अशोक उर्फ संजय डोली, उर्फ खुशीराम और मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी समीर उर्फ शौकत उर्फ मोनी के रूप में हुई है। शौकत इसी महीने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार हुए अबरार के साथ भी वारदात करने आया था। लेकिन उस समय वह वहां से भागने में कामयाब हो गया था। अबरार समेत इस गैंग के तीन बदमाश जेल जा चुके हैं।

इसके अलावा दो और सदस्य बदर और दीपक के बारे में भी पता चला है। लूट व स्नैचिंग के गहनों को आरोपी मेरठ के इंचौली निवासी सुमित नाम के सुनार को बेचते थे। एसओ सिहानीगेट विनोद पांडेय का कहना है कि मेरठ में एक नेता के अंदर में सर्राफा कारोबारी सुमित चोरी व लूट के गहनों का व्यापार करता है। एसओ विनोद पांडेय का कहना है कि ये गैंग पुलिस से अपना क्राइम हिस्ट्री छिपाने के लिए गिरफ्तार होने पर अलग-अलग जिलों में अलग-अलग नाम बताते थे। अशोक का नाम दिल्ली के थानों में खुशीराम, मेरठ में संजय डोली और गाजियाबाद में अशोक दर्ज है।

Published on:
21 Nov 2017 12:14 pm
Also Read
View All