11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौकरी देने के नाम पर ऑफिस में बुलाकर युवती के साथ छेड़छाड़, मैनेजर गिरफ्तार

नौकरी देने के बहाने केबिन में बुलाकर कर रहा था छेड़छाड़, युवती ने कंपनी एचआर मैनेजर पर लगाया आरोप
2 min read
Google source verification
 HR manager

HR manager

नोएडा. Noida सेक्टर-82 स्थित एक कंपनी के एचआर मैनेजर पर युवती ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि मैनेजर ने नौकरी देने के बहाने केबिन में बुलाकर उसके साथ छेडछाड़ की। कंपनी मैनेजर के खिलाफ युवती ने कोतवाली फेज-2 में पुलिस से शिकायत की है। पुलिस शिकायत लेकर मामले की जांच कर रही है, और HR मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- मुलायम सिंह यादव ने भगवान राम पर दिया बड़ा बयान, भाजपा ने बोला हमला

केबिन में बुलाकर मैनेजर ने की छेड़छाड़
मूलरूप से गोपालगंज बिहार निवासी एक युवती ककराला पुस्ता पर किराये के मकान में रहती है। वह पिछले 4 माह से बेरोजगार थी और नौकरी की तलाश कर रही थी। युवती ने एक सप्ताह पहले सेक्टर-82 स्थित कंपनी मैनेजर से अपने एक दोस्त के माध्यम से मिली। कंपनी मैनेजर ने युवती को शनिवार को मिलने के लिए ऑफिस में बुलाया। युवती का आरोप है कि मैनेजर ने उसे अपने केबिन में बुलाया। नौकरी की बात करते हुए मैनेजर उसकेे साथ छेडख़ानी करने लगा। विरोध करने पर नौकरी पर न रखने की बात कही। वह किसी तरह वहां से निकली। युवती की शिकायत फेज-2 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- BREAKING निकाय चुनाव: भाजपा प्रत्याशी के भाई ने कांग्रेस समर्थक को मारी गोली, मौत

4 माह से बेरोजगार थी युवती
4 माह से बेरोजगार होने के चलते युवती अपने दोस्त के कहने पर फेज -2 की कंपनी पहुंचे। यहां युवती मैनेजर को इंटरव्यू दे रही थी। आरोप है कि इसी दौरान उसने मैनेजर ने उसे छेड़छाड़ की। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने नौकरी न देने की धमकी दी। पुलिस युवती की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- Exclusive: तस्वीरों में देखें घर में शुरू हो चुकी है शादी की रस्में, लेकिन भुवनेश्वर पिच पर दिखा रहे हैं कमाल

आपको बतादें आरोपी 32 वर्षीय बी. नरेंद्र सिंह नोएडा के फेमस एक कंपनी में HR मैनेजर है। नौकरी के लिए इंटरव्यू देने आई लड़की का मोबाइल नंबर यह कहकर मांग लिया कि वह उसे जॉब हुआ या नहीं इसके बारे में बताएगा। लेकिन इसके बाद HR मैनेजर लड़की को व्हाट्सएप पर उससे संपर्क किया तो वह उसे परेशान करने लगा और अपनी न्यूड तस्वीरें भेजने के लिए दबाव डालने लगा।