
cricketer bhuvneshwar kumar marriage
मेरठ. क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार और नूपुर नागर की शादी 23 नवम्बर को है। सोमवार को भूवी और नुपूर के घर में भात की रस्म हो रही है। जिसमें लड़के और लड़की के परिवार वाले दूल्हा-दुल्हन के जोड़े को एक-दूसरे को देने जाते हैं। लेकिन इन सब बातों से बेपरवाह क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार को किसी चीज से फर्क नहीं पड़ रहा है। वह IND vs SL के टेस्ट क्रिकेट में व्यस्त हैं। bhuvneshwar kumar ने आज की पहली पारी में दो विकेट भी चटका चुके हैं।
आपको बतादें कि भुवनेश्वर की शादी का कार्ड वीवीआर्इपी लोगों बंट चुके हैं। इनमें मेरठ से लेकर लखनऊ, दिल्ली और मुंबर्इ तक शामिल है। भुवनेश्वर की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया गया है।
शादी में नहीं शरीक होंगे सीएम योगी सीएम योगी
भवनेश्वर के पिता ने सीएम योगी को खुद जाकर कार्ड दिया है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने व्यस्तता के कारण अपना कोर्इ प्रतिनिधि शादी या रिशेप्सन में भेजने की बात कही है। प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री, कुछ कैबिनेट मंत्रियों और अन्य वीआर्इपी को भी शादी का कार्ड दिया गया है। माना जा रहा है कि सभी वीआर्इपी दिल्ली में होने वाले रिशेप्सन में शामिल हो सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी कार्ड
भुवनेश्वर की शादी के निमंत्रण लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय से उन्हें 16 नवंबर को मिलने की तारीख दी गर्इ है। प्रधानमंत्री के अलावा कर्इ केन्द्रीय कैबिनेट मंत्रियों को भी निमंत्रण दिया जा रहा है। इसके अलावा एडीजी प्रशांत कुमार, कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार, डीएम समीर वर्मा, एसएसपी मंजिल सैनी समेत तमाम प्रशासनिक और पुलिस अफसरों को 23 नवंबर की शादी और रिशेप्सन के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है। इनके अलावा सभी वर्तमान और निवर्तमान जनप्रतिनिधि भी निमंत्रण लिस्ट में शामिल हैं। इतना ही नहीं भवनेश्वर ने अपने होम ग्राउंड विक्टोरिया पार्क के लोगों समेत स्पोर्टस से जुड़े अन्य लोगों को शादी का कार्ड भिजवाया है।
रिसेप्शन में कई हस्तियां करेंगे शिरकत
भुवनेश्वर की शादी 23 नवंबर को पैतृक गांव बुलंदशहर के लुहारली गांव में होगी। वहीं, दिल्ली की रिसेप्शन २८ से एक दिसंबर के बीच होगी। ताज होटल में होने वाले रिसेप्शन में सचिन तेंदुलकर , सुनील गावस्कर , महेंद्र सिंह धोनी के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य, मेहमान श्रीलंका क्रिकेट टीम, मुंबर्इ से कुछ फिल्मी हस्तियां शिरकत करेंगे।
Updated on:
20 Nov 2017 03:57 pm
Published on:
20 Nov 2017 03:54 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
