11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुलायम सिंह यादव ने भगवान राम पर दिया बड़ा बयान, भाजपा ने बोला हमला

गाजियाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में भगवान राम और श्रीकृष्‍ण को लेकर दिया बयान
2 min read
Google source verification
Mulayam Singh Yadav

Mulayam Singh Yadav

नोएडा। समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक और पूर्व अध्‍यक्ष मुलायम सिंह यादव के बयान ने राजनीत‍ि में भूचाल मचा दिया। उन्‍होंने गाजियाबाद में आयोजित कार्यक्रम में भगवान राम पर एक बयान दिया है। उन्‍होंने कहा, भगवान राम की पूजा करने वाले लोग कम हैं, जबकि श्रीकृष्ण को मानने वाले लोग ज्‍यादा हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा, राम को सिर्फ उत्तर भारत में पूजा जाता है, लेकिन श्रीकृष्ण के अनुयायी उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक फैले हुए हैं। उनके इस बयान की भाजपा ने कड़ी निंदा की है जबक‍ि कां्रगेस ने उन्‍हें सोच समझकर बोलने की सलाह दी है।

यह कहा मुलायम सिंह ने

दरअसल, मुलायम सिंह यादव रविवार को गाजियाबाद में एक कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्‍होंने भगवान राम और श्रीकृष्ण को लेकर ए बयान दिया है। इस बयान के बाद प्रदेश में धर्म और भगवान के नाम की सियासत और तेज हो गई है। मुलायम ने भगवान राम की कृष्ण से तुलना कर दी। उन्होंने कहा कि सिर्फ भगवान राम को पूजा करने वाले लोग कम हैं, जबकि श्रीकृष्ण को मानने वाले लोग ज़्यादा हैं। इसके साथ ही मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश तथा समाज में सभी वर्ग का सम्मान होना चाहिए। यहां तो परिचय सम्मेलन हो रहा है, वह तो ठीक है लेकिन यादव के साथ ही अन्य को भी सम्मान मिले तो अच्छा है। महिला व बच्चों को भी सम्मान मिले। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य आशु मलिक भी मौजूद थे।

भाजपा ने बोला हमला, कांग्रेस ने दी सलाह

वहीं, मुलायम के इस बयान पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने कहा कि मुलायम सिंह फ्रस्टेडेड हैं और वह कुछ भी बयान देते रहते हैं। अभी तक उन्होंने सिर्फ लोगों को बांटने का ही काम किया है। समाज, धर्म और देश बांटा है, अब भगवान को भी बांट रहे हैं। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह का कहना है कि जब देवी-देवता कण-कण में विद्यमान हों तो उत्तर-दक्षिण का सवाल कहां खड़ा होता है। उन्होंने कहा कि भगवान आस्था के प्रतीक हैं। कोई राम को मानता है तो कोई रहीम को।

सपा ने किया था विरोध

आपको बता दें क‍ि अयोध्या में श्रीराम की मूर्ति लगाने की योगी सरकार की तैयारी का सपा ने विरोध किया था। सपा ने इसे योगी सरकार की राम के नाम पर कोरी सियासत करार दिया था, लेकिन इसके बाद औरैया में श्रीकृष्ण की मूर्ति लग गई, जिस पर सियासत तेज हो गई। इसके साथ ही सैफई में भी कांसे की बनी भगवान कृष्ण की 50 फुट ऊंची प्रतिमा इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। जिस संस्था ने इस मूर्ति का निर्माण कराया है, मुलायम सिंह यादव उसके अध्यक्ष हैं और अखिलेश यादव सदस्य हैं।