नोएडा

गुलेल से वार करने वाले इस गैंग का बदमाश पुलिस की गोली का शिकार, 12 घंटे में चार मुठभेड़ में 5 बदमाश घायल- देखें वीडियो

नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच सेक्टर-54 के ग्रीन बेल्ट के पास मुठभेड़ हुई
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2018, 10:05 AM IST
encounter
encounter

नोएडा। यूपी पुलिस ने बीते 12 घंटे में वेस्‍ट यूपी के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और बुलंदशहर में चार मुठभेड़ में पांच बदमाश गोली मारकर घायल कर दिए। इनमें नोएडा में एक, गाजियाबाद में दो, मेरठ में एक और बुूलंदशहर में एक बदमाश घायल हुआ है।

नोएडा के सेक्‍टर-54 में हुई मुठभेड़

गुरुवार रात करीब 10 बजे नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच सेक्टर-54 के ग्रीन बेल्ट के पास मुठभेड़ हुई। इसमें ठक-ठक गिरोह का एक बदमाश साबिर गोली से घायल हो गया जबक‍ि गिरोह का सरगना पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घायल बदमाश साबिर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की बाइक, पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं। फरार बदमाश का नाम इंदरजीत है। ठक-ठक गिरोह दिल्ली के मदनगीर से पूरे एनसीआर में आॅपरेट करता है।

घिर जाने पर इंस्‍तेमाल करते हैं हथियार

सीओ सेकंड नोएडा राजीव सिंह का कहना है क‍ि यह गिरोह ड्राइवर और कार मालिक का ध्यान बंटाकर गाड़ी में रखे सामान पर हाथ साफ कर लेते थे। इस गैंग के सदस्य गुलेल और छर्रे से चंद मिनटों में कार का शीशा तोड़कर भी चोरी करते हैं। हालांकि, घिर जाने या पकड़े जाने पर ये हथियार का इस्तेमाल करने से भी नहीं हिचकते हैं।

500 से 600 बदमाश हैं गिरोह में

ये बदमाश गिरोह को डेरा के नाम से पुकारते हैं। दिल्ली के मदनगीर में इन बदमाशों के करीब 100 डेरे हैं। हर डेरे में 5-6 सदस्य हैं। इस तरह से 500 से 600 लोग इस चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। साउथ इंडिया के रहने वाले ये आदिवासी जाति के हैं, लेकिन इनकी भाषा तमिल, तेलगु या कन्नड़ नहीं है। इन्होंने आपसी बातचीत के लिए अपनी कोडवर्ड की अलग भाषा तैयार कर रखी है। इस गिरोह का सरगना इंदरजीत अब तक सैकड़ों चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है।

Updated on:
23 Nov 2018, 10:05 AM IST
Published on: