25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस छोटी सी बात पर पिता ने बेटे की हत्या कर एेसी जगह फेंका शव, पूरी कहानी जानकर सन्न रह जाएंगे आप

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 22 Nov 2018, 6:43 PM IST

news

इस छोटी सी बात पर पिता ने बेटे की हत्या कर एेसी जगह फेंका शव, पूरी कहानी जानकर सन्न रह जाएंगे आप

बिजनौर।माता-पिता अपने बच्चों की इच्छाआें को पूरा करने के लिए दिन रात एक कर मेहनत करते है।उन पर कोर्इ भी समस्या आने पर खुद सामने आ जाते है, लेकिन यूपी के बिजनौर जिले में एक कलयुगी पिता ने इस रिश्ते को कलंकित कर दिया।दरअसल एक पिता ने छोटी सी बात पर बेटे की हत्या कर उसका शव र्इख के खेत में छिपा दिया।पुलिस ने शव को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।इसके एक महीने बाद पुलिस को जब सच पता लगा।तो परिवार के लोग भी सन्न रह गये।इसकी वजह पिता द्वारा ही बेटे को मौत के घाट उतारना है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें-Video: बंद कमरे में दरोगा का मिला शव, पास में रखी मिली एेसी चीज देखकर पुलिस अधिकारी भी रह गए सन्न

पुलिस को एक माह पहले इस हाल में मिला था बेटे का शव

बिजनौर के थाना कोतवाली देहात के उमरी गांव का रहने वाले आमिर की लाश एक माह पहले ईख के खेत में खून से लथपथ हालत में मिली थी।लाश मिलने के बाद पुलिस ने इसकी जानकारी परिवार को दी।जिससे कोहराम मच गया था।वहीं जब पुलिस ने इस मामले में जांच की।तो पुलिस को मृतक आमिर की हत्या में उसके पिता की भूमिका नजर आर्इ।हत्या का खुलासा करते हुए एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि जांच करने पर आमिर के पिता नवाब द्वारा ही उसकी हत्या की बात सामने आर्इ।इसी को लेकर जब पुलिस ने मृतक बेटे से कड़ार्इ से पूछताछ की।तो उसने अपने बेटे की हत्या का गुनाह कबूल किया।

यह भी पढ़ें-प्राइवेट बस में अचानक आग लगने से मची चीख-पुकार, मिनटों में सब हो गया राख-देखें वीडियो

इस वजह से कर दी थी बेटे की हत्या

पुलिस पूछताछ में आरोपी बाप ने बताया कि वह आैर उसका बेटा खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान काम को लेकर आरोपी पिता की उससे कहासुनी हो गर्इ। इसी दौरान आरोपी पिता ने बेटे के सिर में डंडा मार दिया। यहां बेटे को लहूलुहान हालत में छोड़कर आरोपी पिता चला गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण आमिर की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया।