25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: बंद कमरे में दरोगा का मिला शव, पास में रखी मिली एेसी चीज देखकर पुलिस अधिकारी भी रह गए सन्न

दो महीने पहले ही पत्नी ने की थी आत्महत्या
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 22 Nov 2018, 5:56 PM IST

news

Video: बंद कमरे में दरोगा का मिला शव, पास में रखी मिली एेसी चीज देखकर पुलिस अधिकारी भी रह गए सन्न

रामपुर।दो माह पहले ही यूपी के रामपुर जिले में स्थित पुलिस लाइन में तैनाती पाने वाले एक दरोगा का गुरुवार सुबह कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गर्इ।दरोगा की मौत का पता सुबह ग्यारह बजे सफार्इ कर्मचारी के पहुंचने पर लगा।सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने दरोगा के परिजनों काे सूचना देकर शव को कब्जे में ले लिया।वहीं दरोगा के शव के पास से शराब की बोतले व अन्य सामान मिलने से पुलिस कर्इ एंगलों से जांच में जुट गये है।वहीं बताया जा रहा है कि दो माह पहले ही दरोगा की पत्नी ने आत्महत्या की थी।

इस बैच का था दरोगा देर रात कमरे पर पहुंचा था

एसपी शिव हरि मीना के मुताबिक मृतक दरोगा पुष्पेंद्र मूलरूप से मुरादाबाद का रहने वाला था। उसका 2013 में सब इंस्पेक्टर के पद पर सिलेक्शन हुआ था। दो महीने पहले ही पुष्पेंद्र को रामपुर की पुलिस लाइन आॅफिस में तैनाती मिली थी। वह पुलिस लाइन के अंदर ही मिले क्वाटर संख्या चार में रहता था। रोज की तरह पुष्पेंद्र बुधवार रात को ड्यूटी के बाद अपने कमरे पर आ गया था। जब गुरुवार सुबह करीब ग्यारह बजे सफार्इ कर्मचारी पुष्पेंद्र का कमरा साफ करने पहुंचा। तो उसे दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी खटखटाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला।इस पर उसने खिंडकी से झांक कर देखा तो दरोगा पुष्पेंद्र का शव पड़ा मिला।यह देखते ही कर्मचारी ने मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी।

शव के पास से मिली यह सामान, पोस्टमार्टम से मौत का पता लगा रही पुलिस

वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने दरवाजा तोड़कर दरोगा का शव बाहर निकाला। वहीं दरोगा के शव के पास से शराब की बोतले भी मिली है। एेसे में पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मानते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही परिजनों को सूचना दे दी गर्इ। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से लगेंगा। जिसके बाद कार्रवार्इ की जाएगी। वहीं बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले ही दरोगा की पत्नी ने भी खुदखुशी की थी पारिवारिक विवाद की भी बातें सामने आ रही हैं।