नोएडा

यूपी के एनकाउंटरमैन ने दिवाली पर गरीब बच्‍चों को अपने हाथ से खिलाया खाना

यूपी समेत वेस्‍ट यूपी के कई जिलों में पुलिसकर्मियों ने बुजुर्गों, बच्‍चों और महिलाओं को दी दिवाली की यादगार शुभकामनाएं
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2018, 9:52 AM IST
ssp ajaypal sharma
यूपी के एनकाउंटरमैन ने दिवाली पर गरीब बच्‍चों को अपने हाथ से खिलाया खाना

नोएडा। अक्‍सर आप यूपी पुलिस का एक रूप देखते हैं, जो काफी नकारात्‍मक होता है। या फिर एक रूप उसका एनकाउंटर पुलिस का हो गया है, लेकिन दिवाली के अवसर पर यूपी पुलिस का बहुत ही नरम चेहरा देखने को मिला। यूपी के एनकाउंटर मैन से लेकर आम पुलिसकर्मी तक उनके घर रोशन करने में जुटे थे, जो बामुश्किल दो वक्‍त की रोटी जुटा पाते हैं। पूरे उत्‍तर प्रदेश्‍ा समेत वेस्‍ट यूपी के कई जिलों में ऐसा नजारा दिखा। यूपी पुलिस के इस काम की तारीफ भी खूब हो रही है।

दिवाली के दिन खिलाया खाना

शुरुआत यूपी के एनकाउंटरमैन एसएसपी अजयपाल शर्मा से करते हैं। एनकाउंटरमैन की छवि तो काफी सख्‍त पुलिस अधिकारी की है लेकिन दिवाली के दिन गरीब बच्‍चों को खाना खिलाते दिखे। उनकी ये फोटो नोएडा पुलिस के ट्व‍िटर एकाउंट पर हैं।

संभल एसपी ने बुजुर्गों और बच्‍चों को बांटी मिठाई

संभल पुलिस भी इस मामले में पीछे नहीं रही। संभल एसपी और अपर पुलिस अधीक्षक ने दीपावली के त्यौहार पर वृद्ध आश्रम, कुष्ठ आश्रम तथा बाल गृह में बुजुर्गों और बच्‍चों को मिठाई व फल बांटे। संभल में ही थाना प्रभारी असमोली ने दीपावली के पर्व पर गरीब और विधवा महिलाओं को मिठाई व मोमबत्ती देकर उनको दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

अमरो‍हा में बच्‍चों के खरीद लिए सारे दीपक

वहीं, यूपी पुलिस के ट्वटिर एकाउंट पर एक किस्‍सा पोस्‍ट किया गया है। यह अमारोहा का है। इसके अनुसार, अमराेहा के सैंदागली कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार जब अपनी टीम के साथ बाजार का निरीक्षण कर रहे थे तो उन्‍हें दो बच्‍चे दीपक बेचते दिखे। उनसे कोई भी दीपक नहीं खरीद नहीं रहा था। इसके बाद उन्‍होंने उनके सारे दीपक खरीदकर उनकी दिवाली भी जगमगा दी। इसके अलावा मुरादाबाद एसएसपी ने मंगलवार को अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों को मिठाईयां और कंबल वितरित कर दीपावली का पावन त्यौहार मनाया।

Updated on:
8 Nov 2018, 9:52 AM IST
Published on: