26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रभक्ति के रंग में अनोखे अंदाज में मनाई गई दिवाली, तस्वीरें देखकर आप भी कह उठेंगे वाह

इलाके के युवाओं ने एक साथ 1001 दिए जलाकर ली स्वच्छता की शपथ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 7 Nov 2018, 2:54 PM IST

Diwali celebration

दीपावली की पूर्व संध्या पर नरक चतुर्दशी के दिन बुलंदशहर में भी कोतवाली देहात क्षेत्र के कई गांवों के लोगों ने अनोखे ढंग से दीप जलाकर दीपावली मनाई। साथ ही शपथ लिया कि वह किसी भी तरह के पटाखे नहीं चलाएंगे।

Diwali celebration

इस मौके पर ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए देश के वीर शहीदों को याद करते हुए उनकी याद में देश का नक्शा बनाकर दीपक से सजाया।

Diwali celebration

इस दौरान करावल नगर गांव के लोग वहां एकत्र हुए और उन्होंने एक साथ दीपावली मनाई। उन लोगों ने शपथ ली कि वह अपने क्षेत्र में किसी भी तरह का प्रदूषण नहीं होने देंगे।

Diwali celebration

इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इस दौरान युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दीपों से देश के नक्शे का प्रतिबिंब बना कर देश भक्ति के नारे भी लगाए। भगवान श्रीराम को याद करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि वह भी अयोध्या की तर्ज पर एकत्र होकर भगवान राम को याद कर रहे हैं।