
यूपी पुलिस को इस चीज से लगा डर तो युवक के कंधे पर गया चढ़, वीडियो वायरल
मुरादाबाद: सूबे के आला पुलिस अधिकारी भले ही कितने आदेश दें कि खाकी वर्दी वाले कर्मचारी अपने आचरण में सुधार करें। लेकिन आये दिन कहीं न कहीं ये खाकीधारी खाकी की ही धज्जियां उड़ा रहे हैं। ताजा मामला रामपुर और मुरादाबाद की सीमा है। यहां मुरादाबाद के मूंडापाण्डेय के एक दरोगा दबिश डालने रामपुर गए थे,लेकिन गांव जाने का रास्ता नाव से था तो वे उसे पार कर गए,लेकिन जब नाव किनारे पहुंची तो थोड़े पानी में पैदल चलना होता है तो दरोगा ने जूते गीले न हों जाएं इस डर से युवक की पीठ पर चढ़कर पानी पार किया। ये वीडियो किसी स्थानीय नागरिक ने बना लिया और उसके बाद वायरल कर दिया। अब पुलिस के आला अधिकारीयों को जबाब देते नहीं बन पा रहा है।
ये है मामला
जानकारी के मुताबिक मामला दो जनपदों की सीमावर्ती गांव में से दो बैलों की चोरी से जुड़ा हुआ है। सोमवार रात में जनपद मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे के गांव लालटीकर निवासी राम सिंह की पशुशाला में से दो बेल चोरी हो गए थे। जिसको तलाशने के लिए मुरादाबाद जनपद के दो दरोगा अपनी बाइक से जनपद रामपुर के गांव चकफेरी में से होकर गुज़रकर जाना था। गांव में जाने के लिए नदी बीच के पड़ती है, और नदी को पार करने के लिए नाव में बैठना पड़ता है। चोरी हुए बैलों की तलाश में रामपुर जनपद के जगंल व गांव में बेलो की बरामदगी को गए थे।
जूते भीगने का डर सताया
नदी पार करने के बाद जब दरोगा जी उतरने चले तब पानी देखकर नीचे नही उतरे। क्योंकि दरोगा जी न जूते जो पहन रखे थे। और दबंगई दिखाते हुए एक युवक को बुलाकर उसके कंधो पर चढ़कर पानी से बचे और बैलों की तलाश शुरू की।
दरोगा मूंडापाण्डेय में तैनात
बताते चले कि बैल जो चोरी हुए है वह जनपद मुरादाबाद के गांव लालाटीकर में से हुए थे। जबकि बराबर में जनपद रामपुर का गांव चकफेरी है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों दरोगा जनपद मुरादाबाद के है। वहीँ इस मामले में सीओ हाइवे राजेश कुमार ने वीडियो की जांच कर दरोगा की पहचान के बाद कार्यवाही की बात कही है।
Updated on:
8 Nov 2018, 9:40 AM IST
Published on:
8 Nov 2018, 9:37 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.