UP Weather Alert: यूपी में ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ रहा है। अयोध्या में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। प्रदेश के कई शहरों में प्रदूषण की लेवल काफी बढ़ गई है। शुक्रवार को AQI फिर से बढ़ गया। नोएडा यूपी में सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां का AQI 328 दर्ज किया गया। दूसरा सबसे प्रदूषित शहर हापुड़ रहा। यहां का AQI 307 दर्ज किया गया। तीसरे नंबर पर AQI 304 के साथ गाजियाबाद रहा।
UP Weather Alert: यूपी में आज का मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। दिन में चमकीली धूप रहेगी। पछुआ हवा चलने से ठिठुरन बढ़ाने की संभावना है। शहरों की तुलना में की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड अधिक पड़ने लगी है। ठंड का अत्यधिक असर सुबह और शाम देखने को मिल रहा है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। जबकि अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट हुई है।प्रदेश में कोहरे को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। लेकिन कुछ जगहों पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।
UP Weather Alert: यूपी में 23 नवंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तराई क्षेत्र के जिलों में खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा का असर दिखेगा। हालांकि मौसम विभाग ने इसके लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।इसी तरह 24 और 25 और 26 नवंबर को भी मौसम साफ रहने के साथ ही प्रदेश के दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा रहने की संभावना है। 27 28 और 29 नवंबर को एक बार फिर कोहरा का असर दिखेगा। तापमान की बात करें तो अयोध्या में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तरह अधिकतम तापमान की बात करें तो 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
यूपी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से लेकर 16.6 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। आगरा में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस अलीगढ़ में अधिकतम तापमान 23.6 जबकि न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस आजमगढ़ में 29 और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बहराइच में 27.6 और न्यूनतम तापमान .11.6 डिग्री रिकार्ड किया गया।