नोएडा

योगी सरकार में इन्‍होंने किया शराब की दुकानों के लिए आवेदन, आबकारी विभाग भी हैरान

मेरठ मंडल में पहली बार शराब की दुकान खोलने के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं ने अप्‍लाई किया है
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2018, 4:14 PM IST
sharab

नोएडा। आज के दौर में जब आधी आबादी कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है तो फिर वह शराब की दुकान चलाने में भी कहां पीछे रहने वाली हैं। आबकारी विभाग के अनुसार, मेरठ मंडल में पहली बार शराब की दुकान खोलने के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं ने अप्‍लाई किया है। विभाग के अधिकारी का कहना है क‍ि केवल मेरठ में ही 100 से ज्‍यादा महिलाओं ने शराब के ठेकों के लिए आवेदन किया है। इस बार दुकानों के लिए महिलाओं की दिलचस्पी को देखकर खुद आबकारी विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं।

23 हजार नई दुकानें खोलने की तैयारी

उत्‍तर प्रदेश की योगी आदित्‍यनाथ सरकार ने प्रदेश में करीब 23 हजार नई दुकान खोलने की तैयारी की है। नई आबकारी नीति के तहत मंडल में ही देसी, विदेशी, बीयर और मॉडल शॉप की दो हजार से अधिक दुकानों काे खोला जाना है। इसके लिए बाकायदा आवेदन मंगाए गए थे। आबकारी डिप्‍टी कमिश्‍नर धीरज सिंह का कहना है कि शराब की दुकानें चलाने के लिए महिलाओं ने बड़ी संख्‍या में अप्‍लाई किया है। केवल मेरठ में ही 150 से अधिक महिलाओं ने आवेदन किया है। उन्‍होंने बताया कि मंडल के दूसरे जिलों से भी महिलाओं ने दुकानों के लिए आवेदन किया है, इनकी संख्‍या 450 है। सबसे अधिक आवेदन गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में आए हैं। इसके बाद मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ का नंबर आता है।

अमित शाह यूपी से अपने इस करीबी काे भेजेंगे राज्‍यसभा, इनका नाम भी है चर्चा में

ई लॉटरी से होगा अवंटन

आपको बता दें क‍ि शराब की दुकानों का आवंटन ई-लाटरी के द्वारा किया जाएगा। दुकानों की आवंटन की प्रक्रिया भी लगभग अंतिम चरण में है। ऐसा नहीं है कि मेरठ मंडल में पहले कभी महिलाओं ने शराब की दुकानों के लिए आवेदन न किया हो। आंकड़ों के अनुसार, मंडल के छह जिलों में महिलाओं द्वारा किए गए आवेदनों की संख्या सौ के करीब थी, लेकिन इस बार यह चार गुणा से भी अधिक बढ़ गई है।

Updated on:
6 Mar 2018, 4:14 PM IST
Published on: