नोएडा

2019 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने इन्हें सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

अगामी 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 2014 लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी भाजपा का फोकस युवाओं को जोड़ने का है।

2 min read
Aug 29, 2018
2019 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने इन्हें सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

नोएडा। अगामी 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं इसके लिए भाजपा भी मैदान में उतर चुकी है। इसके साथ ही बुधवार को शिवपाल यादव ने भी अपनी नई पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का ऐलान कर दिया है। इसी बीच भाजपा ने भी अपने एक नेता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

दरअसल, भाजपा ने मुरादनगर पालिका के चेयरमैन विकास तेवतिया को किसान मोर्चा का राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया है। जिसके चलते अब उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। वहीं विकास का कहना है कि हम किसानों के बीच केंद्र सरकार की योजानाओं को लेकर जाएंगे और किसानों को उनका लाभ दिलाने का काम करेंगे।

बता दें कि किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद वीरेंद्र सिंह द्वारा विकास तेवतिया को मनोनीत किया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास तेवतिया किसानों के विषय को मीडिया के समक्ष रखेंगे और पार्टी द्वारा दिए गए सभी कार्यों को पूर्ण निष्ठा से करेंगे।

गौरलतब है कि भाजपा ने प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की जिम्मेदारी पंकज सिंह को दी है। इसके अलावा नोएडा के तीन और नेताओं को भी पार्टी ने जिम्मेदारी दी है। भाजपा ने ब्रजपाल चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष, महेश अवाना को प्रदेश मंत्री और अमित त्यागी को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी के रूप में मनोनीत किया है।

किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने इस नई कार्यकारिणी को घोषित किया। इसमें उन्होंने पुराने कार्यकर्ता गिझौड़ ग्राम निवासी ब्रजपाल चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। ब्रजपाल चौहान वेस्ट यूपी की क्षेत्रीय समिति में सदस्य भी रह चुके हैं। इसके साथ ही हाजीपुर निवासी महेश अवाना को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। वहीं भंगेल निवासी अमित त्यागी को किसान मोर्चा में सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Published on:
29 Aug 2018 03:17 pm
Also Read
View All