नोएडा

विवेक तिवारी मर्डर केस के मुख्य आरोपी कांस्टेबल प्रशांत चौधरी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अब आई ये खबर

प्रशांत के गांव वालों का कहना है कि वह इस तरह का काम नहीं कर सकता और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

2 min read
Oct 04, 2018
prashant chaudhary
विवेक तिवारी मर्डर केसे के मुख्य आरोपी कांस्टेबल प्रशांत चौधरी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अब आई ये खबर

बुलदंशहर। एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या के मुख्य आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपको बता दे कि प्रशांत चौधरी बुलंदशहर जिले की अनूपशह तहसील के जटपुरा गांव का रहने वाला है। अब विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी ने उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों से बेहद मार्मिक अपील की है। दरअसल प्रदेश पुलिस के कुछ सिपाहियों के इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रशांत चौधरी तथा संदीप कुमार के पक्ष में लामबंद होते देख स्वर्गीय विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना ने हत्यारों का साथ न देने की अपील की है। एप्पल मैनेजर विवेक तिवारी के हत्यारोपी प्रशांत चौधरी के बचाव में जहां पुलिस मकहमा सोशल मीडिया पर मुहिम चला रहा है तो वहीं दूसरी तरफ अब उसके गांव के लोग भी समर्थम में आ गए हैं।

दरअसल, प्रशांत के गांव वालों का कहना है कि वह इस तरह का काम नहीं कर सकता और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इसके लिए ग्रामिणों ने सीएम योगी से गुहार लगाई है। बता दें कि प्रशांत चौधरी बुलंदशहर के अनूपशहर तहसील के जटपुरा गांव का रहने वाला है। पत्रिका संवाददाता इस मामले की पड़ताल के लिए प्रशांत के गांव पहुंचे और वहां प्रशांत के पिता व ग्रामिणों से बातचीत की। इस दौरान प्रशांत के पिता रविंद्र सिंह ने बताया कि उनके तीन बच्चे, एक बेटी और दो बेटे हैं। प्रशांत सबसे बड़ा लड़का है वह ही घर में कमाने वाला था। जिसे पढ़ा लिखाकर पुलिस में भर्ती कराने के लिए वह बुग्गी चलाकर और भाड़ा ढोहकर परिवार चलाते हैं। रविंद्र का कहना है कि उनका बेटा इस तरह का काम नहीं कर सकता और इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

वहीं प्रशांत चौधरी के क्लासमेट और दोस्त राजा ने बताया कि प्रशांत एक गरीब परिवार से आता है और इंटर तक वह उसके साथ ही पढ़ा है और कड़ी मेहनत के बाद उसे पुलिस में नौकरी मिली। प्रशांत में किसी तरह की कोई गलत आदत नहीं थी और हमें पूरा यकीन है कि जो कुछ भी लखनऊ में हुआ उसमें प्रशांत की गलती नहीं है। वहीं ग्राम प्रधान सोनू चौधरी का कहना है कि प्रशांत एक गरीब परिवार से है और उनका परिवार गांव में काफी शरीफ है। इन लोगों की गांव में अच्छी छवि है प्रशांत भी काफी अच्छा लड़का है। हमें यकीन है कि वह इस तरह का काम नहीं कर सकता। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और इसमें जरूर कुछ बड़ी बात निकलकर सामने आएगी। हम ग्रामिण सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हैं कि वह प्रशांत के परिवार की तरफ भी ध्यान दे और मामले की जांच कराई जाए। फिर जो भी दोषी हो उसपर कार्रवाई की जाए।

Updated on:
04 Oct 2018 07:16 pm
Published on:
04 Oct 2018 07:13 pm