नोएडा

Weather Forecast: 29 जून से लेकर 2 जुलाई तक बरसेंगे मेघ! मौसम विभाग ने जारी की सूचना; यूपी में मानसून को लेकर क्या अपडेट?

Weather Forecast Rain News in UP: 29 जून से लेकर 2 जुलाई तक उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसको लेकर सूचना जारी की है।
2 min read
Jun 28, 2026
weather forecast rain occur in some areas of up from june 29th to July 2nd know update on monsoon 2026
29 जून से लेकर 2 जुलाई तक उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। फोटो सोर्स- पत्रिका

Weather Forecast Rain News in UP: उत्तर प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी और लू से जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 30 जून के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश में सक्रिय हो सकता है। इसके साथ ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है। रविवार को भी कुछ जिलों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज होगी, जिससे लोगों को लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

जल्द यूपी में प्रवेश कर सकता है मानसून

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून पिछले 16 से 17 दिनों से महाराजगंज के आसपास ठहरा हुआ है। हालांकि अब मौसम की परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं और अगले 2 दिनों के भीतर मानसून के उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल माहौल बन गया है। यदि परिस्थितियां इसी तरह बनी रहीं तो 29 या 30 जून तक मानसून प्रदेश के बड़े हिस्से में पहुंच सकता है।

फिलहाल लू का असर रहेगा बरकरार

मौसम विभाग के अनुसार, 29 जून तक प्रदेश के कई इलाकों में लू का प्रभाव बना रहेगा। खासतौर पर पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के जिलों में लोगों को अभी कुछ दिन और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं पूर्वांचल, तराई और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवा चलने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।

बारिश के साथ तापमान में आएगी बड़ी गिरावट

मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून के सक्रिय होते ही प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। जिन क्षेत्रों में शुरुआती दौर में बारिश नहीं भी होगी, वहां बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इसका सीधा असर तापमान पर पड़ेगा और अधिकतम तापमान में करीब 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को चिलचिलाती धूप और लू से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रयागराज रहा देश का दूसरा सबसे गर्म जिला

मानसून के इंतजार के बीच शनिवार को प्रयागराज देश का दूसरा सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 6.9 डिग्री अधिक था। वहीं वाराणसी में भी अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को पूरे दिन भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।

लखनऊ में देर रात बदला मौसम

राजधानी लखनऊ में शनिवार के दौरान दिनभर लू जैसे हालात बने रहे और अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि देर रात मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश की बौछारें पड़ीं। इससे लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई।

आज और कल कहां हो सकती है बारिश? (28-29 जून बारिश अलर्ट)

बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोण्डा, बस्ती, संत कबीर नगर, कुशीनगर, गोरखपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, देवरिया, अमेठी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, फतेहपुर, वाराणसी, चंदौली, बांदा, कौशाम्बी, संत रविदास नगर, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र

मौसम विभाग ने जारी की बारिश को लेकर सूचना

यूपी में मानसून को लेकर क्या अपडेट

मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 30 जून के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर प्रदेश में सक्रिय हो सकता है। इसके साथ ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है।