नोएडा

Weather update: ठंड ने तोड़ा 15 वर्षों का रिकॉर्ड, कल से दिखाएगी रौद्र रूप कई शहरों में विजिबिलिटी शून्य, 22 जिलों में रेड अलर्ट

Weather update: मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड और भीषण कोहरा को लेकर 20 जिलों में रेड अलर्ट और 15 जिलों में कोल्ड डे घोषित किया है। कल से ठंड अपना रौद्र रूप दिखाएंगी।

2 min read
Dec 26, 2025
घना कोहरा फोटो सोर्स पत्रिका

Weather update: उत्तर प्रदेश में सर्दी ने अपना तीखा तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। घने कोहरे, गलन भरी हवाओं और गिरते तापमान ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई जिलों में दृश्यता बेहद कम होने से सड़क और रेल यातायात पर भी गहरा असर पड़ा है। मेरठ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा यहां पर 15 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया।

Weather update: प्रदेश में ठंड और कोहरे का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। पछुआ हवाओं की चुभन और सुबह-शाम छाए घने कोहरे ने खासतौर पर तराई और पूर्वांचल के इलाकों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। शुक्रवार सुबह राजधानी लखनऊ सहित प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, कुशीनगर, सहारनपुर, बलिया, मुरादाबाद और अलीगढ़ जैसे कई शहरों में कोहरे की इतनी मोटी परत रही कि दृश्यता लगभग शून्य तक पहुंच गई। इसका सीधा असर यातायात व्यवस्था पर पड़ा और कई जगह वाहनों की रफ्तार थम सी गई।

पूर्वांचल के 15 जिलों में कोल्ड डे

दिन के समय भी लोगों को राहत नहीं मिली। ठंडी पछुआ हवाओं के कारण पूर्वांचल और तराई क्षेत्र में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे कई जिलों में शीत दिवस जैसे हालात बन गए। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के करीब 15 जिलों में अत्यंत शीत दिवस की स्थिति बनने की आशंका है।

मेरठ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर टूटा 15 वर्षों का रिकॉर्ड

रात के तापमान में भी तेजी से गिरावट देखी गई। न्यूनतम तापमान के मामले में मेरठ सबसे ठंडा शहर रहा। जहां पारा 5.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी रातें सिहरन पैदा करने वाली रहीं।

22 जिलों में रेड अलर्ट अगले 4 दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार शनिवार को प्रदेश के 22 जिलों में घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में दृश्यता बेहद कम रहने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी और वहां से आ रही ठंडी हवाओं के चलते अगले चार दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद कम है। दिन के तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। लेकिन रात का पारा धीरे-धीरे और नीचे जा सकता है।

इन जिलों में है घने कोहरे का रेड अलर्ट

गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या अंबेडकर नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी,

Also Read
View All

अगली खबर