नोएडा

दो दोस्तों के साथ कैब में बैठी महिला, कश लेने के लिए जलाई सिगरेट, कैब ड्राइवर ने किया मना तो …

Noida News : नोएडा में नशे में धुत्त एक महिला और उसके दो मित्रों ने कैब बुक की। कैब चालक के साथ तीनों ने मारपीट की। इसके बाद जब चालक ने पुलिस को बुलाया तो महिला ने थाना प्रभारी के साथ भी अभद्रता की।
2 min read
May 27, 2025
Feature image

Noida News : नोएडा में नशे में धुत्त एक महिला और उसके दो मित्रों ने कैब बुक की। कैब आते ही तीनों उसमें बैठ गए। बैठने के बाद महिला ने कश लेने के लिए सिगरेट जलाई। जैसे ही सिगरेट जलाई तो ड्राइवर ने कैब के अंदर सिगरेट पीने से मना किया। इसी बात पर महिला ने हाईवोल्टेज ड्रामा कर दिया। मामला नोएडा के सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के एफएनजी रोड पर का है। महिला और उसके दो दोस्तों ने मारपीट की। महिला यहीं नहीं रूकी, जब कैब चालक ने पुलिस को बुलाया तो महिला थाना प्रभारी से भी बदसलूकी और अभद्रता की। महिला ने वीडियो बना रहे दो से तीन लोगों के फोन भी छीनकर जमीन पर पटक दिए।

थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि एक महिला ने सेक्टर 113 जाने के लिए कैब बुक की थी। महिला के साथ उसके दो साथी अमर व आयुष भी कैब में बैठे थे। महिला ने बैठते ही सिगरेट जला ली। चालक ने सिगरेट पीने से मना किया तो महिला ने अभद्रता करते हुए मारपीट की। कैब चालक के सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। तीनों का मेडिकल कराकर चालान कर दिया।

सोशल मीडिया पर इस घटना का पांच मिनट का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में आरोपी महिला पुलिसकर्मियों से बहस करती हुई दिखाई देती नजर आ रही है। वीडियो में थाना प्रभारी महिला को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन वह मान नहीं रही है। वीडियो में आस-पास से गुजर रहे दो और चार पहिया वाहन के चालक रुके हुए हैं। घटना के दौरान अल्प समय के लिए यातायात बाधित हुआ। महिला और उसके साथी जब किसी कीमत पर नहीं माने तो उन्हें थाने लाया गया और यातायात को सामान्य कराया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यह घटना रविवार रात साढ़े आठ बजे की है। एक महिला ने कैब बुक की। कैब सेक्टर-113 जाने के लिए ही बुक की गई थी। बुकिंग के आधार पर कैब चालक ने महिला को कैब में बैठा लिया। उस महिला के साथ उसके दो पुरुष मित्र भी कैब में बैठ गए। उन मित्रों के नाम अमर और आयुष थे। कैब चालक का कहना है कि तीनों ने ही अधिक मात्रा में शराब पी रखी थी। कैब में बैठकर तीनों सिगरेट पीने लगे। जब कैब चालक ने सिगरेट पीने से मना किया तो तीनों ने कैब चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी।

इस घटना की जानकारी कैब चालक ने नोएडा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। मौके पर पुलिसकर्मियों की तरफ से महिला और उसके साथियों को काफी समझाने का प्रयास किया गया। कैब चालक की लिखित तहरीर के आधार पर थाना सेक्टर-113 नोएडा पर महिला और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। महिला समेत अमर व आयुष के खिलाफ कार्रवाई की गई। कार्रवाई तीनों का मेडिकल कराने के बाद हुई।

Updated on:
27 May 2025 04:04 pm
Published on:
27 May 2025 04:04 pm