गुरुवार को सात बार करें मंत्र का जाप
नोएडा।अगर आप भी अपने जीवन में किसी समस्या या दोष व धन की समस्या से परेशान चल रहे है। तो गुरुवार के दिन विष्णुजी की पूजा-पाठ कर इस मंत्र का जाप करें।इससे आपके ग्रह दोष दूर हो जाएंगे।विष्णुजी की पूजा के दिन लोग कथा पढ़कर केले के पेड़ की भी पूजा करते है। इसकी वजह केले के पेड़ को हिंन्दू धर्म में सबसे पवित्र माना जाता है।
भगवान की पूजा कर इस मंत्र का करें जाप
प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी के अनुसार बृहस्पतिवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा होती है।इस दिन विष्णु भगवान की कथा सुननी चाहिए। स्वामी ने बताया कि अगर आप के जीवन में कोर्इ विघन है।तो गुरुवार के पिले वस्त्र धारण करें। पीले फलों का इस्तेमाल करें। इस दिन विष्णु भगवान की कथा के साथ सात गुरुवार व्रत करना चाहिए। साथ ही दिन में पूजा पाठ कर 7 बार ॐ बृं बृहस्पते नम: का जाप करना चाहिए।पूजा के बाद कथा सुननी चाहिए। इसके साथ ही एक बार दिन में बिना नमक का खाना खाये।अगर आप व्रत नहीं रख सकते है। तो विष्णु भगवान की कथा कर सात बार मंत्री का जाप करें। इससे आप के सभी विकार दूर होंगे।
प्रसाद के रूप में चढ़ाए केले, गुड़ आैर चने
गुरुवार को भगवान विष्णु का ध्यान कर व्रत का संकल्प ले।अगर नहीं कर सकते है तो उनकी कथा पढ़े आैर जाप करें। भगवान को केले, गुड़ आैर चने का भोग लगाये।इसके बाद फल,फूल,पीले वस्त्रों से भगवान बृहस्पतिदेव और विष्णुजी की पूजा करनी चाहिए। शाम के समय बृहस्पतिवार की कथा सुननी चाहिए और बिना नमक का भोजन करना चाहिए।
ग्रह दोष खत्म होने के साथ मिलता है यह फल
गुरुवार का व्रत सच्चे हदय से करने पर व्यक्ति को गुरु ग्रह का दोष खत्म हो जाता है।इसके साथ ही भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। इस व्रत के प्रभाव से सुख की प्राप्ति आैर सारी मन्नत पूरी होती है। लेकिन व्रत आैर पूजा के साथ ही यह भी ध्यान रखें कि व्रत इस दिन बाल न कटाएं।साथ ही मांस खाने से लेकर बाल न कटवाएं।