नोएडा

कासगंज बवाल: चंदन को खुद भगवा ने मारा, योगी सरकार के इस बड़े अफसर की पोस्ट से फैली सनसनी

कासगंज बवाल पर सरकारी अधिकारियों के द्वारा लगातार भड़काऊ पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं।

3 min read
Feb 03, 2018
yogi government officer post controversial post on fb

सहारनपुर। काससंग में तिरंगा यात्रा के दौरान हिंसा में मारे गए युवक चंदन गुप्ता के प्रकरण पर लगातार विवाद जारी है। बरेली के डीएम आर विक्रम सिंह के द्वारा पेसबुक पर विवादित पोस्ट डालने का मामला अभी थमा भी नहीं था कि योगी सरकार के एक बड़े अफसर ने अपनी पोस्ट से सनसनी मचा दी है। सहारनपुर की डिप्टी डायरेक्टर सांख्यिकी रश्मि वरुण ने फेसबुक पर पोस्ट किया है कि कासगंज हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता की हत्या का जिम्मेदार खुद भगवा है।

देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=RVH7cDYLKIg

देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=DsL7hzT9lyg&t=2s

रश्मि की पोस्ट से फैली सनसनी

डिप्टी डायरेक्टर सांख्यिकी रश्मि वरुण ने कासगंज हिंसा की तुलना सहारनपुर की सड़क दूधली घटना से करते हुए लिखा है कि यह पहली घटना नहीं है। बल्कि, सहारनपुर की सड़क दूधली में भी ऐसी ही रैली निकाली गई थी। रश्मि वरुण ने अपने कमेंट में यह लिखा है कि कासगंज में ना तो पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे थे और ना ही तथाकथित तिरंगा यात्रा रोकी गई। जो लड़का मारा गया, उसे किसी दूसरे तीसरे समुदाय ने नहीं मारा। उसे केसरी, सफेद और हरे रंग की आड़ लेकर भगवा ने खुद मारा। उन्होंने कहा कि यह सब व्हाट्स एप्प यूनिवर्सिटी का खेल था और सोशल साइट्स पर ही इस मामले को तूल दिया गया।

देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=IaX7YGltN40&t=1s

देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=1l_VXYFP4k4&t=12s

बरेली डीएम का किया समर्थन

उन्होंने आगे लिखा कि जो नहीं बताया जा रहा वह यह है कि अब्दुल हमीद की मूर्ति पर तिरंगा फहराने की बजाय रैली में चलने की जबरदस्ती की गई। केसरिया, सफेद, हरे और भगवा रंग पे लाल रंग भारी पड़ गया। डिप्टी डायरेक्टर की पोस्ट की चर्चा बड़े अफसरों में जोरशोर से हो रही है। फेसबुक पोस्ट पर डिप्टी डायरेक्टर ने बरेली डीएम आर विक्रम सिंह का समर्थन किया है। इमोजी के साथ डिप्टी डायरेक्टर ने लिखा है कि पाकिस्तान में जाकर नारे लगाकर मरना है क्या इन्हें। बरेली डीएम आर विक्रम सिंह के अपना स्पष्टीकरण देते हुए फेसबुक पर की गई टिप्पणी को शेयर करते हुए भी रश्मि ने लिखा है कि देखिये सही बात का किस तरह अपना स्पष्टीकरण देना पड़ता है। सही इंसान को भी माफी मांगनी पड़ती है।

स्क्रीनशॉट हो रहा वायरल

रश्मि वरुण के नाम से चल रही फेसबुक आईडी से कासगंज दंगे को लेकर कई पोस्ट डाली गई है। इनमें से एक पोस्ट पर किये गए कमेंट का स्क्रीनशॉट भी है। इस कमेंट में एक व्यक्ति मौके पर मौजूद होने का दावा कर रहा है। जसवंत नाम के इस व्यक्ति ने हिंदू संगठनों पर ही आरोप लगाया है। इसी को लेकर डिप्टी डायरेक्टर ने लिखा है कि यही सच है। न पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। न तथाकथित तिरंगा यात्रा रोकी गई। यह सब व्हाट्स एप्प यूनिवर्सिटी का खेल था।

हरियाणा के IAS भी उतरे मैदान में

इधर, हरियाणा के IAS अधिकारी प्रदीप कासनी ने बरेली के डीएम के पोस्ट का जिक्र कर कासगंज हिंसा पर तंज कसा है। उन्होंने अपने पोस्ट में बरेली के डीएम कैप्टन राघवेंद्र विक्रम सिंह के पोस्ट का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है, 'एक जिला मैजिस्ट्रेट? भीष्म साहनी कृत 'तमस' नहीं पढ़ा होगा!' भीष्म साहनी की महान कृतियों में से एक मानी जाने वाली 'तमस' 1947 में बंटवारे के वक्त हुए सांप्रदायिक दंगों की कहानी है।

देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=K6B-WTymEU4&t=1s

देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=rTIQaCsyUHU

Updated on:
03 Feb 2018 04:41 pm
Published on:
03 Feb 2018 04:20 pm