नोएडा

NEET प्रदर्शन में PM मोदी पर की थी अभद्र टिप्पणी, नोएडा में रुचिका सिंह पर Zero FIR दर्ज

Noida Zero FIR: नोएडा के एक्सप्रेसवे पुलिस स्टेशन में एक महिला के खिलाफ ज़ीरो FIR दर्ज की गई है। इस महिला ने 23 जुलाई, 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी।
2 min read
Jul 30, 2026
NEET paper leak Ruchika Singh
अपमानजनक और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में रुचिका सिंह के खिलाफ एफआईआर

PM Modi Remarks FIR Noida: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान अभद्र टिप्पणी करने के मामले में नोएडा पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नोएडा के एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने आरोपी महिला रुचिका सिंह के खिलाफ 'जीरो एफआईआर' दर्ज की है। रुचिका सिंह नोएडा के सेक्टर-168 स्थित लोटस जिंग सोसाइटी की निवासी हैं। बता दें कि 23 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले जंतर मंतर पर परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं (NEET पेपर लीक) के खिलाफ प्रदर्शन आयोजित किया गया था। आरोप है कि इसी दौरान मंच से संबोधित करते हुए रुचिका सिंह ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।

जंतर-मंतर पर दिया था विवादित बयान

इस मामले में गाजियाबाद के वसुंधरा की रहने वाली स्मृति सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि प्रधानमंत्री का पद एक संवैधानिक पद है और देश का प्रतिनिधित्व करता है। इस तरह की टिप्पणियां न केवल उस पद की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि जनभावनाओं को आहत करने के साथ-साथ शांति व्यवस्था को भी प्रभावित कर सकती हैं।

नोएडा पुलिस की कार्रवाई और केस दिल्ली ट्रांसफर

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352 (अपमान करने के उद्देश्य से उकसाना), 353(1) (सार्वजनिक उपद्रव फैलाने वाले बयान) और 356(1) (मानहानि) के तहत मामला दर्ज किया है। चुकी घटना दिल्ली के संसद मार्ग (Samsad Marg / Parliament Street) थाना क्षेत्र की है, इसलिए नोएडा पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए 'जीरो एफआईआर' दर्ज कर केस आगे की जांच के लिए दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर महिला की पहचान की गई थी, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस अब वीडियो फुटेज, अन्य डिजिटल साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों का संकलन कर रही है। फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है; पुलिस का कहना है कि आगे की कानूनी कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

बता दें कि जंतर मंतर पर हुए इस प्रदर्शन में शुरू में परीक्षा घोटालों जैसे नीट पेपर लीक पर युवाओं की नाराजगी थी। लेकिन जल्दी ही यह प्रदर्शन कुछ वामपंथी कार्यकर्ताओं और Gen-Z युवाओं के हाथों में चला गया। वहां PM मोदी और अन्य मंत्रियों के खिलाफ गंदे पोस्टर लगे और बेहद अश्लील भाषा का इस्तेमाल हुआ। कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें रुचिका सिंह का मामला भी शामिल है।

Updated on:
30 Jul 2026 09:34 pm
Published on:
30 Jul 2026 09:34 pm