हॉलीवुड

Oscar 2025: ऑस्कर में मारी फिल्म ‘अनुजा’ ने एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने कह दी ये बड़ी बात

Oscar 2025: हिंदी भाषा की फिल्म अनुजा को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस फिल्म को लेकर प्रियंका चोपडा ने भी अपना बयान दिया है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

2 min read
Jan 24, 2025
Oscars Nominations 2025

97th Oscars Nominations: हिंदी भाषा में बनाई अमेरिकन फिल्म 'अनुजा' को ऑस्कर 2025 में नॉमिनेट किया गया है। इस फिल्म के डायरेक्टर एडम जे ग्रेव्स हैं। फिल्म अनुजा को लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में शामिल किया है। वहीं इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बयान दिया है। इस फिल्म से प्रियंका का गहरा संबंध भी है। सोशल मीडिया पर जैसे ही ऑस्कर नॉमिनेशन में इस फिल्म का नाम आया, चारों तरफ खलबली मच गई। इस फिल्म को देखने के लिए इसकी कहानी जानने के लिए फैंस उत्साहित हो उठे।

ऑस्कर 2025 में नॉमिनेट हुई फिल्म अनुजा (97th Oscars Nominations Movie Anuja)

ऑस्कर 2025 में इंटरनेशनल फिल्म कैटेगरीके लिए पहले भारत की दो फिल्में- डायरेक्टर संध्या सूरी की 'संतोष' और डायरेक्टर पायल कपाड़िया की 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' से नॉमिनेशन की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। ये दोनों ही फिल्में नॉमिनेशन पाने में नाकाम रहीं। वहीं, फिल्म अनुजा से प्रियंका चोपड़ा का कनेक्शन हैं तो बता दें, प्रियंका फिल्म अनुजा की एग्जक्यूट‍िव प्रोड्यूसर हैं। वहीं इस फिल्म को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया। उन्होंने इस उपलब्धि पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'येय! अनुजा ऑस्कर 2025 में बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म के लिए नॉमिनेट हुई है। इस अद्भुत सम्मान के लिए अकादमी को धन्यवाद। हां! प्यार, परिवार कितना जरूरी है इसे इतनी खूबसूरती से कैद करने के लिए एडम जे ग्रेव्स को बहुत-बहुत बधाई। मैं अपनी एक्ट्रेस, सजदा पठान और अनन्या शानबाग की प्रतिभा से काफी खुश हूं। इन्होंने अपने पावरफुल परफॉर्मेंस और किरदारों में इतनी गहराई और प्रामाणिकता लाई है'।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर की अनुजा की तारीफ (Priyanka Chopra Instagram)

फैंस प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट से काफी खुश हो रहे हैं। उनका कहना है कि प्रियंका अपने साथियों का काफी अच्छे तरीके से मनोबल बढ़ाती हैं। फिल्म अनुजा एक लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म है। जिसकी कहानी एक 9 साल की अनुजा नाम की बच्ची की है, जो अपनी बड़ी बहन पलक के साथ एक कपड़ों की फैक्ट्री में काम करती है। फिल्म की कहानी में 9 साल की अनुजा की जर्नी को दिखाया गया है। उसे अपनी जिंदगी में एक बड़ा निर्णय लेना है, जिसका असर उसके भविष्य के साथ-साथ उसके परिवार पर भी पड़ेगा।

कहा देख पाएंगे ऑस्कर 2025 अवॉर्ड शो (Oscar Nominations 2025)

97वें अकैडमी अवॉर्ड्स के लिए 24 कैटेगरी के नॉमिनेशन का ऐलान किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा कैटेगरी में फिल्म 'विकेड' और 'एमिलिया पेरेज' को नॉमिनेशन मिला है। ऑस्कर 2025 को आप 3 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव देख पाएंगे।

Published on:
24 Jan 2025 11:12 am
Also Read
View All

अगली खबर