अन्य खेल

‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ के तीसरे संस्करण में भाग लेंगे 10,000 से अधिक खिलाड़ी और अधिकारी

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 18 से 30 जनवरी तक गुवाहाटी में होगा।
less than 1 minute read
• •
Jul 27, 2019
Khelo India

नई दिल्ली। भारत के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका देने के लिए शुरू किया गया खेलो इंडिया यूथ गेम्स ( Khelo India Youth Games ) का तीसरा संस्करण 2020 में गुवाहाटी में आयोजित किया जाएगा। इन खेलों को आयोजन अगले साल 18 से 30 जनवरी तक किया जाएगा।

भारत के खेलमंत्री किरण रिजिजू ( Kiren Rijiju ) ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तीसरे संस्करण का आयोजन 2020 में 18 से 30 जनवरी तक गुवाहाटी में किया जाएगा।"

यह भी पढ़ेंः

रिजिजू ने लिखा, "इन खेलों में 10,000 से अधिक खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे। इसका आयोजन असम (मेजबान), भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की साझेदारी के साथ किया जाएगा।"

खेला इंडिया के पहले संस्करण का अयोजन 2018 में नई दिल्ली में किया गया था जबकि दूसरा संस्करण पिछले साल पुणे में आयोजित किया गया।

Updated on:
27 Jul 2019 02:33 pm
Published on:
27 Jul 2019 02:19 pm
Also Read
View All
एशियन गेम्स 2026 में भारत ने जीता 9वां गोल्ड मेडल, किनान और नीरू की मिक्स्ड ट्रैप टीम ने शूटिंग में जीता सोना

Asian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने वर्ल्ड चैंपियन को चटाई धूल, एशियन गेम्स में लगातार दूसरा मेडल किया कन्फर्म

Archery Update: तीरंदाजी में भारतीय ने किया बड़ा कारनामा, मिक्स्ड कंपाउंड टीम ने गोल्ड मेडल के साथ कंफर्म किया ओलंपिक 2028 का टिकट

एशियन गेम्स में भारत ने जीता 8वां गोल्ड, आर्चरी की मिक्स्ड कंपाउंड टीम ने साउथ कोरिया को टाईब्रेकर में दी शिकस्त

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने जीता 7वां गोल्ड, आर्चरी में वूमेंस कंपाउंड टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास