30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने जीता 9वां गोल्ड मेडल, किनान और नीरू की मिक्स्ड ट्रैप टीम ने शूटिंग में जीता सोना

Asian Games 2026, Trap Shooting Gold: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने जीता 9वां गोल्ड मेडल, किनान और नीरू की मिक्स्ड ट्रैप टीम ने शूटिंग में जीता सोना
2 min read
Google source verification
neeru dhanda wins silver

नीरू ढांडा ने जीता रजत पदक (फोटो- AFI)

Team India at Asian Games 2026 Shooting Event: एशियन गेम्स 2026 के मिक्स्ड ट्रैप शूटिंग टीम इवेंट के फाइनल में किनान चेनाई और नीरू ढांडा ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और गोल्ड मेडल जीत लिया। यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का 9वां और शूटिंग में तीसरा गोल्ड मेडल है। खिताबी मुकाबले में 4 टीमों को जगह मिली थी, जहां सबसे पहले ईरान की जोड़ी एलिमिनेट हुई। उसके बाद कतर, चीन और भारत के बीच गोल्ड मेडल की जंग देखने को मिली। भारतीय जोड़ी ने एशियन रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। उन्होंने कुल 34 निशाने लगाए। इससे पहले कतर के नाम एशियन रिकॉर्ड था, जिसने 30 शॉट निशाने पर लगाए थे।

शूटिंग में मिला 15वां मेडल

एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग इवेंट में भारत का यह तीसरा गोल्ड मेडल और कुल 15वां मेडल है। इस मेडल के साथ टीम इंडिया पदक तालिका में कजाकिस्तान को पछाड़कर 8वें स्थान पर आ गई है। भारत की झोली में अब तक 9 गोल्ड, 21 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज मेडल आ चुके हैं।

नीरू और किनान की जोड़ी ने 34 प्वाइंट्स अर्जित करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। वहीं, कतर ने 32 प्वाइंट्स हासिल करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया, जबकि चीन 23 प्वाइंट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहा। ईरान फाइनल में 12 प्वाइंट्स के साथ चौथे स्थान पर रहा। नीरू का यह एशियन गेम्स 2026 में तीसरा मेडल है।

इससे पहले, नीरू ने महिलाओं के ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था। इसके साथ ही उन्होंने व्यक्तिगत ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। वह ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनीं। मिक्स्ड ट्रैप इवेंट के फाइनल में नीरू और किनान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली सीरीज में 6 प्वाइंट हासिल किए, जबकि दूसरी सीरीज में यह भारतीय जोड़ी 16 प्वाइंट अर्जित करने में कामयाब रही। तीसरी सीरीज के अंत तक भारत ने 26 प्वाइंट हासिल किए और चौथी और आखिरी सीरीज में स्कोर को 34 पर पहुंचाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

भारत का एशियन गेम्स में अब तक प्रदर्शन

खेलस्वर्णरजतकांस्यकुल
तीरंदाजी2002
एथलेटिक्स191424
बैडमिंटन0011
मुक्केबाजी0022
क्रिकेट1001
कबड्डी2002
कुराश0011
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स0011
रोइंग0011
शूटिंग38415
सॉफ्ट टेनिस0011
स्क्वॉश0213
टेबल टेनिस0011
भारोत्तोलन0101
वुशु0101
कुल9212757

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग

Asian Games 2026