अन्य खेल

Asian Games 2026 में 2 गोल्ड के साथ भारत ने मेडल टैली में लगाई छलांग, पदकों की फिफ्टी के साथ टॉप-10 में हुई एंट्री

Asian Games 2026 Medal Tally Update: भारतीय एथलीटों ने मंगलवार को एशियन गेम्‍स में बहुत ही शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्‍ड के साथ पदकों की संख्‍या को 50 के पार पहुंचा दिया है। इसके साथ ही मेडल टैली में छलांग लगाते हुए एक बार फिर से टॉप-10 में जगह बना ली है। आइये एक नजर एशियन गेम्‍स की अपडेट मेडल टैली पर डालते हैं।
less than 1 minute read
• •
Sep 29, 2026
Asian Games 2026 Medal Tally Update, india wins gold in womens 4x400m relay,
विमेंस 4x400m रिले में गोल्‍ड मेडल जीतने वाली भारत की बेटियां। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/India_AllSports)

Asian Games 2026 India medal tally September 29: एशियन गेम्‍स 2026 में भारत के एथलीटों ने मंगलवार 29 सितंबर को बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया है। सोमवार को पदक तालिका में 12वें पायदान रहने वाले भारत ने मंगलवार को दो गोल्‍ड मेडल जीतते हुए मेडल टैली के टॉप-10 में धमाकेदार एंट्री की है। भारत अब 6 गोल्‍ड, 21 सिल्‍वर और 25 ब्रॉन्‍ज कुल 52 मेडल के साथ 10वें पायदान पर पहुंच गया है। वहीं, ऑलओवर पदकों के मामले में वह चौथे पायदान पर है। आइये कल की मेडल टैली के साथ आज अपडेट मेडल टैली आपको दिखाते हैं।

सुबह ट्रैप इंवेंट में तो शाम को विमेंस 4x400m रिले में आया गोल्‍ड

बता दें कि भारत के लिए जहां मंगलवार सुबह पहला गोल्‍ड मेडल वूमेंस व्यक्तिगत ट्रैप इवेंट में नीरू ढांडा ने जीता। वहीं, शाम को अंतिम समय में किरण पहल, एमआर पूवम्मा, प्राची और विथ्या रामराज ने 3:29.69 का समय लेकर महिलाओं की 4x400m रिले में भारत को दिन का दूसरा गोल्‍ड मेडल दिलाया। इस इवेंट में भारतीय एथलीटों ने बहरीन और चीन को पछाड़ा है। यह मौजूदा मेगा इवेंट में एथलेटिक्स में आया भारत का पहला गोल्ड भी है।

एशियन गेम्स 2026 मेडल टैली अपडेटेड

रैंकदेशगोल्डसिल्वरब्रॉन्जकुल पदक
1चीन1436249254
2जापान457167183
3दक्षिण कोरिया24274495
4उज्बेकिस्तान14171344
5थाईलैंड1291233
6बहरीन115420
7ईरान10161137
8कजाकिस्तान9142548
9उत्तर कोरिया75618
10भारत6212552

28 सितंबर 12वें पायदान पर था भारत

रैंकदेशस्वर्णरजतकांस्यकुल पदक
1चीन1325345230
2जापान416863172
3दक्षिण कोरिया21264390
4उज्बेकिस्तान12171342
5कजाकिस्तान9132345
6थाइलैंड981330
7बहरीन92314
8ईरान815932
9नॉर्थ कोरिया75517
10मलेशिया63918
11हॉन्गकॉन्ग5121734
12भारत4202145
Updated on:
29 Sept 2026 07:36 pm
Published on:
29 Sept 2026 07:19 pm