
Indian MMA fighter Varun Sanyal disqualified: भारतीय MMA फाइटर वरुण सन्याल का सफर खत्म हो गया है। दरअसल, वजन कम करने की कोशिश में वह सॉना में बेहोश हो गए थे। आज रविवार को होने वाले 77 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल मुकाबले से ठीक पहले उन्हें अधिकारियों मेडिकली अनफिट घोषित कर दिया। बता दें कि वरुण सन्याल को शुरुआती दौर में बाई मिली थी। इसके बाद उन्होंने क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई थी। क्वार्टरफाइनल में वरुण का मुकाबला बहरीन के मुकम्मद नबीएव से होना था।
सन्याल सॉना में वजन कम करने जाने से पहले भारतीय MMA फाइटर सुचिका तारियाल की मदद कर रहे थे। 27 वर्षीय सन्याल सॉना में रात करीब 1 बजे बेहोश हो गए। नेपाल के एक एथलीट ने उन्हें देखा और डॉक्टर के पास ले जाने में मदद की।
इसकी पुष्टि भारतीय एमएमए खेल महासंघ के अध्यक्ष निखिल कुंडेरा ने भी की है। उन्होंने बताया कि सौभाग्य से नेपाली खिलाड़ी ने उन्हें उस हालत में देखा। उन्हें जगाया। वरुण सन्याल मुझे फोन करने की स्थिति में थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सन्याल सॉना में वजन कम करने जाने से पहले भारतीय MMA फाइटर सुचिका तारियाल की मदद कर रहे थे। 27 वर्षीय सन्याल सॉना में रात करीब 1 बजे बेहोश हो गए। नेपाल के एक एथलीट ने उन्हें देखा और डॉक्टर के पास ले जाने में मदद की। उन्होंने यह भी बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। उन्हें सुबह करीब तीन बजे क्रूज पर वापस ले आया गया। सन्याल की हालत अब स्थित है। वह खतरे से बाहर हैं।
भारतीय MMA फाइटर वरुण सन्याल लंदन से मुंबई और सिंगापुर होते हुए नागोया पहुंचे थे, जहां उन्हें आवास और एक्रेडिटेशन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वह 10 से अधिक घटे तक कमरे के लिए अलग-अलग जगह भटकते रहे। इससे उनका शरीर काफी थक चुका था। मुकाबले से पहले वजन कम करने की कोशिश के दौरान वह सॉना में बेहोश हो गए। मेडिकल जांच में मांसपेशियों में ऐंठन और डिहाइड्रेशन की बात सामने आई। इसके बाद अधिकारियों ने उन्हें 77 किलोग्राम क्वार्टरफाइनल मुकाबले के लिए अनफिट घोषित कर दिया।