अन्य खेल

Asian Games 2018: जॉनसन ने भारत को दिलाया 12वां स्वर्ण, सीमा और चित्रा ने दिलाया कांस्य

एशियाई खेलों के 12वें दिन आज भारत को एथलेटिक्स से एक और स्वर्ण पदक मिला। भारतीय एथलीट जिनसन जॉनसन ने भारत को स्वर्ण दिलाया।

2 min read
Asian Games 2018: जॉनसन ने भारत को दिलाया 12वां स्वर्ण, सीमा और चित्रा ने दिलाया कांस्य

नई दिल्ली। भारतीय धावक जिनसन जॉनसन ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 12वें दिन गुरुवार को पुरुषों की 1500 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। जिनसन ने तीन मिनट 44.72 सेकेंड का समय निकाल कर स्वर्ण जीता। ईरान के अमीर मुरादी ने तीन मिनट 45.621 सेकंड के साथ रजत और बहरीन के मोहम्मद तौलाइ ने तीन मिनट 45.88 सेकेंड के साथ कांस्य जीता।

800 मीटर में दिलाया था रजत-

800 मीटर में भारत के लिए स्वर्ण जीतने वाले मनजीत सिंह तीन मिनट 46.57 सेकेंड के साथ चौथे स्थान पर रहे। जिनसन को 800 मीटर में दूसरा स्थान मिला था। वही 1500 मीटर की महिलाओं की दौड़ में भारत की महिला धाविका चित्रा उन्नीकृष्णनन ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। चित्रा ने चार मिनट 12.56 सेकेंड का समय निकाल कर तीसरा स्थान हासिल किया।

महिलाओं का स्वर्ण बहरीन के नाम-

इस स्पर्धा का स्वर्ण और रजत दोनों बहरीन के नाम गए। कालक्दिान बेफकाडु ने चार मिनट 07.88 सेकेंड का समय निकाल पहला स्थान हासिल किया तो वहीं तिगिस्त बेले ने चार मिनट 09.12 सेकेंड का समय निकाल दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया।

सीमा ने दिलाया सीमा-

गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता भारत की अनुभवी एथलीट सीमा पुनिया ने महिलाओं की Chakka फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया। 35 साल की सीमा ने जीबीके मेन स्टेडियम में खेले गए फाइनल में तीसरे प्रयास में 62.26 मीटर की दूरी फेंक कर तीसरा स्थान हासिल किया। सीमा ने अपने पहले प्रयास में 58.51 मीटर की दूरी फेंकी, लेकिन दूसरा प्रयास में उनका फाउल रहा। चौथे प्रयास में उन्होंने 61.28 मीटर की दूरी फेंकी जबकि पांचवां प्रयास फाउल रहा।

संदीप कुमारी पांचवें स्थान पर -

पिछले एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता सीमा ने तीसरे प्रयास में 62.26 मीटर की दूरी फेंक कर कांस्य पदक अपने नाम किया। सीमा के अलावा एक अन्य महिला एथलीट संदीप कुमारी पांचवें नंबर पर ही। 25 वर्षीय संदीप ने पहले प्रयास में 53.20 और तीसरे प्रयास में 54.61 मीटर की दूरी फेंकी। उनका दूसरा प्रयास फाउल रहा। चीन की यांग चेन ने 65.12 मीटर के साथ स्वर्ण और उनके हमवतन बिन फेंग ने 64.25 मीटर के साथ रजत पदक जीता।

ये भी पढ़ें

Asian Games 2018 : इस शख्स की बदौलत मंजीत सिंह देश के लिए जीत सके Gold Medal
Published on:
30 Aug 2018 06:47 pm
Also Read
View All
विनेश फोगाट का टूटा एशियन गेम्स खेलने का सपना, ट्रायल्स में हारने के बाद WFI अध्यक्ष को किया यह इशारा, Video वायरल

Vinesh Phogat को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, एशियन गेम्स 2026 के सेलेक्शन ट्रायल में ले सकेंगी हिस्सा

Vinesh Phogat Comback: रेसलर विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, WFI को फटकार, एशियन गेम्स के ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति मिली

विनेश फोगाट की याचिका पर हाईकोर्ट का डब्ल्यूएफआई को नोटिस, त्काल राहत देने से इनकार, 6 जुलाई को अगली सुनवाई

Thailand Open 2026: सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने कटाया फाइनल का टिकट, इतिहास रचने से मात्र एक कदम दूर