अन्य खेल

अतनु दास और दीपिका ने तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में प्रवेश किया

रविवार को अतनु दास और दीपिका कुमारी तीरंदाजी विश्व कप के फाइनल में भाग लेंगे। अगर इनका प्रदर्शन अच्छा रहा तो स्वर्ण पदक जीत सकते हैं....
2 min read
• •
Updated: 24 Apr 2021, 1:10 AM IST
atanu_das_and_deepika_kumar.jpg

नई दिल्ली। ओलंपियन अतनु दास (Atanu Das) और उनकी तीरंदाज पत्नी दीपिका कुमारी (Deepika Kumari) तीरंदाजी विश्व कप (Archery World Cup) चरण एक में रविवार को व्यक्तिगत पुरुष और महिला रिकर्व फाइनल में भाग लेंगे। मिश्रित टीम कांस्य पदक मैच में भारत का सामना अमरीका से होगा। स्वर्ण पदक के लिए मैक्सिको का सामना जर्मनी से होगा। दास ने क्वालीफिकेशन राउंड में अच्छा फॉर्म दिखाया था और अगर वह रविवार को भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो इससे उन्हें व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने का मौका मिलेगा। इन दोनों ने रिकर्व मिश्रित स्पर्धा के भी कांस्य पदक प्लेऑफ में जगह बना ली है और इस तरह से भारत पांच पदकों की दौड़ में बना हुआ है।

दूसरे रैंकिंग के खिलाड़ी दास, मैक्सिको के एंजेल अल्वाराडो से भिड़ेंगे जो पहले सेमीफाइनल में 11वीं रैकिंग पर हैं। महिलाओं की रिकर्व सेमीफाइनल में तीसरी रैंक्ड दीपिका मैक्सिको की अलेजांद्रा वालेंसिया से भिड़ेंगी। अन्य सेमीफाइनल में अमरीका की मैकेंजी ब्राउन का सामना रोमानिया की मादालिना अमाईस्टरोई से होगा।

दीपिका कुमारी ने तेज हवाओं के बीच अच्छा खेल दिखाया और जर्मनी की तीरंदाज मिशेली क्रोपेन को सीधे सेटों में हराया। उन्होंने कहा, 'मेरे दिमाग में कई तरह के विचार चल रहे थे और मैं एकाग्र बने रहने पर ध्यान दे रही थी। मैं जानती हूं कि मैं बेहतर कर सकती हूं। मेरा पहला मैच अच्छा नहीं था और मुझे ऐसा लग रहा था कि मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया।'

दीपिका ने कहा, 'मैं अब भी नर्वस महसूस कर रही हूं लेकिन मुझे अच्छा भी लग रहा है। मुझे खुशी है कि मैं आखिर प्रतियोगिताओं में भाग ले रही हूं। हमने डेढ़ साल तक इसका इंतजार किया और अब हम यहां हैं।' विश्व में नौवें नंबर की तीरंदाज दीपिका का अगला मुकाबला मैक्सिको की अलेजांद्रा वेलेंसिया से होगा।

दास का क्वार्टर फाइनल में भाग्य ने भी साथ दिया, क्योंकि कनाडा का उनका प्रतिद्वंद्वी एरिक पीटर्स आखिरी सेट में चूक गया और भारतीय खिलाड़ी 6-4 से जीत दर्ज करने में सफल रहा। इस तरह से दास विश्व कप में पहली बार पदक की दौड़ में शामिल हो गए हैं। उनका अगला मुकाबला अलवार्डो से होगा।

Updated on:
24 Apr 2021, 1:10 AM IST
Published on: