मैच खेलते समय अचानक जमीन पर गिरने से एक 17 वर्षीय खिलाड़ी की कार्डियक अरेस्ट से मौत की दुखद घटना सामने आई है। इस घटना के बाद खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। भारतीय स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।
खेल जगत से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक 17 वर्षीय चीनी खिलाड़ी बैडमिंटन खिलाड़ी की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई है। इस घटना के बाद खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि खिलाड़ी बैडमिंटन खिलाड़ी झांग झिजी मैच खेलने के दौरान अचानक जमीन पर गिर गए और बेहोश हो गए। फिर कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधु ने भी दुख व्यक्त किया है। इसके साथ दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी भी इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
दरअसल, ये घटना रविवार देर रात की है। पिछले साल चीन की नेशनल यूथ टीम में शामिल झांग झिजी इंडोनेशिया (जकार्ता) में आयोजित एशिया जूनियर चैंपियनशिप में जापान के काजुमा कवानो के खिलाफ मैच के दौरान अचानक कोर्ट पर गिरे और बेहोश हो गए फिर कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। पहले इस युवा खिलाड़ी को वेन्यू पर ही फर्स्ट प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, उन्हें होश में लाने के बार-बार प्रयास विफल रहे और उसी रात उनकी मौत हो गई।
भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु भी युवा खिलाड़ी की मौत से दुखी नजर आई। सिंधू ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा.. जूनियर एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप से युवा बैडमिंटन खिलाड़ी झांग झिजी की मौत की खबर बेहद दुखद है। मैं इस दुखद समय में झांग झिजी के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं। दुनिया ने एक असाधारण प्रतिभा खो दी है।