अन्य खेल

Cristiano Ronaldo: पुर्तगाल से ड्रॉ के बाद रोनाल्डो को चिढ़ाने लगे फैंस, स्टेडियम में गूंजे ‘मेसी-मेसी’ के नारे

Cristiano Ronaldo Reaction on Messi Chants: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में डीआर कांगो के खिलाफ 1-1 के ड्रॉ के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो को विरोधी फैंस ने 'मेसी-मेसी' के नारों से चिढ़ाया। ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पुर्तगाल जीत दर्ज नहीं कर सका।

2 min read
Jun 18, 2026
cristiano ronaldo, lionel messi, messi chants, portugal vs dr congo, fifa world cup 2026,
Cristiano Ronaldo: पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Photo - FIFA)

Cristiano Ronaldo Reaction on Messi Chants: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल (Portugal) के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत निराशाजनक रही। डीआर कांगो (DR congo) के खिलाफ ग्रुप-के के मुकाबले में पुर्तगाल को 1-1 के ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। मैच के बाद रोनाल्डो को विरोधी टीम के प्रशंसकों की तरफ से 'मेसी-मेसी' के नारे भी सुनने पड़े।

पहले ही मैच में फ्लॉप रहे रोनाल्डो

ह्यूस्टन (Houston) के एनआरजी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो पूरे 90 मिनट मैदान पर रहे, लेकिन वह कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सके। 41 वर्षीय इस स्टार खिलाड़ी ने पूरे मैच में सिर्फ 25 बार गेंद को छुआ और गोलपोस्ट पर एक भी शॉट नहीं लगा सके।

मेस-मेसी के बीच रोनाल्डो का ये रिएक्शन

मैच खत्म होने के बाद जब रोनाल्डो मैदान से ड्रेसिंग रूम की ओर जा रहे थे, तब डीआर कांगो के कई फैंस प्रशंसकों ने जोर-जोर से 'मेसी, मेसी, मेसी' के नारे लगाने शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि रोनाल्डो ने इस पर कोई नाराजगी नहीं दिखाई। उन्होंने मुस्कुराकर दर्शकों का सम्मान किया, तालियां बजाईं और चुप-चाप शांत तरीके से ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़ गए।

यह घटना ऐसे समय हुई जब एक दिन पहले ही अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अल्जीरिया के खिलाफ 3-0 की जीत में हैट्रिक लगाई थी और उस हैट्रिक से सबसे ज्यादा गोल्स का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था। मेसी की इस पारी की दुनिया भर में चर्चा हो रही है।

पुर्तगाल जीत से चूका

मुकाबले की बात करें तो पुर्तगाल ने छठे मिनट में जोआओ नेवेस के गोल से बढ़त बना ली थी। इसके बाद टीम ने लंबे समय तक गेंद पर नियंत्रण रखा, लेकिन बढ़त को और मजबूत नहीं कर सकी। पहले हाल के अतिरिक्त समय ने डीआर कांगो के योआने वीसा ने आर्थर मसुआकू के कॉर्नर पर हेडर लगाकर स्कोर 1-1 कर दिया। दूसरे हाफ में जोआओ कैंसिलो का शानदार ओवरहेड किक गोल VAR जांच में ऑफसाइड करार दिए जाने के कारण रद्द हो गया। रोनाल्डो भी दो अच्छे मौके गंवा बैठे। आखिर तक दोनों टीमें कोई और गोल नहीं कर सकीं।

Published on:
18 Jun 2026 11:31 am