
Commonwealth Games 2026: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मेन्स 60 किग्रा वेटलिफ्टिंग इवेंट में भारतीय वेटलिफ्टर ऋषिकंत सिंह चनंबम ने कुल 264 किग्रा वजन उठाकर भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है। ऋषिकंत ने स्नैच कैटेगरी में अपने तीन प्रयासों में 116 किग्रा, 119 किग्रा और 121 किग्रा वजन सफलतापूर्वक उठाया। क्लीन एंड जर्क कैटेगरी में उन्होंने पहले प्रयास में 143 किग्रा वजन उठाकर पोडियम पर जगह पक्की कर ली।
मलेशिया के अनिक कासदान ने इस इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। कासदान ने स्नैच में 121 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 152 किग्रा वजन सफलतापूर्वक उठाया। इस तरह कुल 273 किग्रा वजन उठाकर उन्होंने गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। केन्या के जोशुआ मबोया ने कुल 255 किग्रा वजन उठाकर ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम किया।
भारतीय वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह चनंबम ने सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने स्नैच में 121 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 143 किग्रा का बेस्ट प्रदर्शन किया, जिससे उनका कुल वजन 264 किग्रा रहा। ऋषिकांत अपने दूसरे और तीसरे क्लीन एंड जर्क अटेम्प्ट (148 किग्रा और 151 किग्रा) में सफल नहीं हो सके। भारत का यह ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में दूसरा पदक है। इससे पहले झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में पदक जीता था।