अन्य खेल

FIH हॉकी प्रो लीग के शेड्यूल का ऐलान, भारतीय मेंस टीम जर्मनी के खिलाफ करेगा अभियान का आगाज

FIH हॉकी प्रो लीग 2026-27 का शेड्यूल जारी, भारतीय मेंस टीम 13 से 28 फरवरी और वूमेंस टीम 23 से 28 फरवरी 2027 तक घरेलू चरण में खेलेगी।
less than 1 minute read
• •
Oct 16, 2026
FIH Hockey Pro League 2026-27 schedule announced.
भारतीय मेंस हॉकी टीम। (Photo Credit- Hockey India)

FIH Hockey Pro League Schedule: एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2026-27 सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय मेंस हॉकी टीम जहां अगले साल 13 से 28 फरवरी तक अपने घरेलू चरण की मेजबानी करेगी, वहीं भारतीय वूमेंस टीम भी 23 से 28 फरवरी 2027 तक होम लेग की मेजबानी करेगी।

एशियन गेम्स 2026 में भारत का रहा है दमदार प्रदर्शन

आईची-नागोया 2026 एशियन गेम्स में भारत की मेंस और वूमेंस हॉकी टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। भारतीय मेंस टीम ने जहां मलेशिया को 5-1 से हराकर एशियन गेम्स का खिताब बचाया था और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था। यह पहली बार है, जब भारतीय मेंस टीम ने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता था। इसके साथ ही हरमनप्रीत सिंह भारतीय मेंस हॉकी टीम को लगातार दो गोल्ड मेडल दिलाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए।

मेंस टीम की तरह वूमेंस टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया था। भारतीय वूमेंस हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ भारतीय वूमेंस हॉकी टीम ने लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया है।

पुरुष हॉकी प्रो लीग 2026/27: भारत चरण का शेड्यूल

क्र. सं.दिनतारीखसमयटीम 1टीम 2
1शनिवार13-02-2027शाम 7:30भारतजर्मनी
2रविवार14-02-2027शाम 7:30अर्जेंटीनाजर्मनी
3सोमवार15-02-2027शाम 7:30भारतअर्जेंटीना
4मंगलवार16-02-2027शाम 7:30भारतजर्मनी
5बुधवार17-02-2027शाम 7:30जर्मनीअर्जेंटीना
6गुरुवार18-02-2027शाम 7:30भारतअर्जेंटीना
7मंगलवार23-02-2027शाम 7:30भारतग्रेट ब्रिटेन
8बुधवार24-02-2027शाम 7:30ग्रेट ब्रिटेनस्पेन
9गुरुवार25-02-2027शाम 7:30भारतस्पेन
10शुक्रवार26-02-2027शाम 7:30भारतग्रेट ब्रिटेन
11शनिवार27-02-2027शाम 7:30स्पेनग्रेट ब्रिटेन
12रविवार28-02-2027शाम 7:30भारतस्पेन

महिला हॉकी प्रो लीग 2026-27: भारत चरण का शेड्यूल

क्र. सं.दिनतारीखसमयटीम 1टीम 2
1मंगलवार23-02-2027शाम 5:00 बजेभारतग्रेट ब्रिटेन
2बुधवार24-02-2027शाम 5:00 बजेग्रेट ब्रिटेनस्पेन
3गुरुवार25-02-2027शाम 5:00 बजेभारतस्पेन
4शुक्रवार26-02-2027शाम 5:00 बजेभारतग्रेट ब्रिटेन
5शनिवार27-02-2027शाम 5:00 बजेस्पेनग्रेट ब्रिटेन
6रविवार28-02-2027शाम 5:00 बजेभारतस्पेन
Updated on:
16 Oct 2026 05:32 pm
Published on:
16 Oct 2026 05:23 pm