अन्य खेल

Commonwealth Games 2026: 10 खेलों में सिमटा टूर्नामेंट, फिर भी नीरज और मीराबाई से ढेरों मेडल की उम्मीद, जानें भारत का पूरा शेड्यूल

Commonwealth Games 2026 India Matches Schedule: 23 जुलाई से ग्लासगो (स्कॉटलैंड) के स्कॉटस्टाउन स्टेडियम और हाइड्रो एरिना में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज हो रहा है। इस बार भारत इतिहास रचने को तैयार है। जानिए भारत के मैचों का पूरा शेड्यूल।
3 min read
Jul 23, 2026
Neeraj Chopra CWG, commonwealth games 2026 india schedule
नीरज चोपड़ा (Photo - IANS)

Commonwealth Games 2026 India Matches Schedule: भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) 2026 का सफर गुरुवार, 23 जुलाई से स्कॉटलैंड के ग्लासगो में शुरू होने जा रहा है। 2 अगस्त तक चलने वाले इस इवेंट में 74 देशों के करीब 3,000 एथलीट्स 215 गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे।

बर्मिंघम (2022) में भारत ने 22 गोल्ड समेत कुल 61 मेडल जीते थे। लेकिन इस बार भारत के लिए चुनौती थोड़ी अलग है। दरअसल पहले 19 खेल होते थे, जिन्हें घटाकर अब सिर्फ 10 कर दिया गया है। भारत को मेडल दिलाने वाले कुश्ती, बैडमिंटन, हॉकी, टेबल टेनिस, क्रिकेट और स्क्वैश जैसे खेल इस बार शामिल नहीं हैं।

किन खेलों से हैं भारत को गोल्ड की उम्मीदें?

यह भारत का 19वां कॉमनवेल्थ गेम्स है (पहला 1934 में था)। इस बार भारत के 190 मेंबर्स का ग्रुप ग्लासगो पहुंचा है। इनमें 125 एथलीट्स (77 पुरुष और 48 महिलाएं), 51 कोच और 14 ऑफिसर्स शामिल हैं। एथलेटिक्स में 32 खिलाड़ियों के साथ भारत का सबसे बड़ा ग्रुप है। गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। यहां उनका कड़ा मुकाबला पाकिस्तान के अरशद नदीम और श्रीलंका के रुमेश पथिरागे से होगा। उनके अलावा हाई जम्पर सर्वेश कुशारे, लॉन्ग जम्पर मुरली श्रीशंकर और तेजिंदरपाल सिंह तूर जैसे स्टार्स पदक के मजबूत दावेदार हैं।

वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू लगातार तीसरे गोल्ड पर नजर गड़ाए हुए हैं। वहीं बॉक्सिंग में लवलीना, साक्षी और जैस्मिन जैसे नाम जलवा बिखेरेंगे। खेल के सभी मुकाबले स्कॉटस्टाउन स्टेडियम, स्कॉटिश इवेंट कैंपस और टोलक्रॉस स्विमिंग सेंटर में आयोजित किए जाएंगे। यह गेम्स भारत के लिए इसलिए भी अहम है क्योंकि 2030 में गेम्स अहमदाबाद में होने वाले हैं।

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स - पूरा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

दिन और तारीखसमय (IST)खेलइवेंट की जानकारी (मैच/फाइनल)
Day 1: गुरुवार, 23 जुलाईदोपहर 2:00 बजेलॉन बॉल्सपुरुष सिंगल्स और महिला पेयर्स ग्रुप स्टेज (पहला दिन)
रात 10:30 बजेसमारोहओपनिंग सेरेमनी (उद्घाटन समारोह)
Day 2: शुक्रवार, 24 जुलाईदोपहर 1:00 बजेलॉन बॉल्सपुरुष सिंगल्स और महिला पेयर्स ग्रुप स्टेज (दूसरा दिन)
दोपहर 3:30 बजेबॉक्सिंगशुरुआती मुकाबले (राउंड ऑफ 32 / राउंड ऑफ 16)
शाम 4:30 बजेआर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्सपुरुष टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन
शाम 5:30 बजेपैरा पावरलिफ्टिंगपुरुष और महिला लाइटवेट फाइनल
रात 10:30 बजेपैरा पावरलिफ्टिंगपुरुष और महिला हैवीवेट फाइनल
रात 11:30 बजेस्विमिंग / पैरा स्विमिंगपुरुष S13 100m फ्रीस्टाइल फाइनल और 4x100m फ्रीस्टाइल रिले फाइनल
Day 3: शनिवार, 25 जुलाईदोपहर 1:00 बजेलॉन बॉल्सग्रुप स्टेज मैच (तीसरा दिन)
दोपहर 3:30 बजेबॉक्सिंगपहला राउंड / राउंड ऑफ 16 मैच
शाम 4:30 बजेआर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्समहिला टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन
रात 9:30 बजे3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉलभारत (महिला) vs स्कॉटलैंड (ग्रुप स्टेज)
रात 11:30 बजेस्विमिंगपुरुष S14 200m फ्रीस्टाइल फाइनल और 50m बैकस्ट्रोक फाइनल
Day 4: रविवार, 26 जुलाईदोपहर 1:00 बजेलॉन बॉल्सग्रुप स्टेज मैच (चौथा दिन)
दोपहर 2:00 बजेवेटलिफ्टिंगपुरुष 60kg फाइनल
दोपहर 3:30 बजेबॉक्सिंगदूसरे राउंड के मुकाबले
शाम 4:30 बजेआर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्सपुरुष व्यक्तिगत ऑल-अराउंड फाइनल
शाम 6:30 बजेवेटलिफ्टिंगमहिला 48kg फाइनल
रात 10:30 बजेआर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्समहिला व्यक्तिगत ऑल-अराउंड फाइनल
रात 11:00 बजेवेटलिफ्टिंगपुरुष 65kg फाइनल
Day 5: सोमवार, 27 जुलाईदोपहर 1:00 बजेलॉन बॉल्सग्रुप स्टेज (पांचवां दिन)
दोपहर 2:30 बजेएथलेटिक्स (पैरा समेत)पुरुष 400m हर्डल्स (R1), लॉन्ग जंप (क्वालिफाइंग), पुरुष 110m हर्डल्स (R1)
दोपहर 3:00 बजेस्विमिंगपुरुष 200m बटरफ्लाई हीट्स
शाम 5:30 बजेवेटलिफ्टिंगमहिला 53kg और 58kg फाइनल
रात 8:30 बजेलॉन बॉल्ससेमीफाइनल
रात 9:30 बजे3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉलभारत (महिला) vs नाइजीरिया (ग्रुप स्टेज)
रात 11:00 बजेएथलेटिक्स (पैरा समेत)पुरुष हाई जंप फाइनल, 110m हर्डल्स फाइनल, महिला शॉट पुट F57 फाइनल
रात 11:30 बजेस्विमिंगपुरुष 200m बटरफ्लाई फाइनल
रात 12:30 बजे (28 जुलाई)वेटलिफ्टिंगपुरुष 79kg फाइनल
Day 6: मंगलवार, 28 जुलाईदोपहर 1:00 बजेलॉन बॉल्समेडल मैच (पुरुष सिंगल्स और महिला पेयर्स)
दोपहर 2:30 बजेएथलेटिक्सपुरुष 400m राउंड 1
शाम 6:30 बजेवेटलिफ्टिंगमहिला 63kg फाइनल
शाम 7:30 बजेलॉन बॉल्सपुरुष पेयर्स और महिला सिंगल्स ग्रुप स्टेज
रात 11:00 बजेएथलेटिक्समहिला हाई जंप फाइनल, पुरुष 100m सेमीफाइनल और फाइनल
रात 11:00 बजेवेटलिफ्टिंगमहिला 69kg फाइनल
Day 7: बुधवार, 29 जुलाईदोपहर 1:00 बजेलॉन बॉल्सपुरुष पेयर्स और महिला सिंगल्स ग्रुप स्टेज (दूसरा दिन)
दोपहर 2:00 बजेवेटलिफ्टिंगमहिला 77kg फाइनल
दोपहर 2:30 बजेएथलेटिक्सपुरुष शॉट पुट क्वालिफाइंग, पुरुष 200m राउंड 1
शाम 6:30 बजेवेटलिफ्टिंगपुरुष 94kg फाइनल
रात 11:00 बजेएथलेटिक्सपुरुष लॉन्ग जंप फाइनल, महिला 3000m स्टीपलचेज फाइनल
Day 8: गुरुवार, 30 जुलाईदोपहर 1:00 बजेलॉन बॉल्सपुरुष पेयर्स और महिला सिंगल्स ग्रुप स्टेज (तीसरा दिन)
दोपहर 2:30 बजेट्रैक साइकिलिंगक्वालिफाइंग राउंड
दोपहर 2:30 बजेएथलेटिक्सपुरुष जैवलिन थ्रो क्वालिफाइंग, पुरुष ट्रिपल जंप क्वालिफाइंग, डेकाथलॉन
शाम 6:30 बजेवेटलिफ्टिंगमहिला +86kg फाइनल
रात 8:30 बजेट्रैक साइकिलिंगटीम परस्यूट और टीम स्प्रिंट फाइनल
रात 11:00 बजेएथलेटिक्समहिला डिस्कस थ्रो फाइनल, महिला 5000m फाइनल, पुरुष शॉट पुट फाइनल
रात 11:00 बजेवेटलिफ्टिंगपुरुष +110kg फाइनल
Day 9: शुक्रवार, 31 जुलाईदोपहर 2:30 बजेएथलेटिक्समिक्स्ड 4x400m रिले हीट्स
दोपहर 3:00 बजेबॉक्सिंगसेमीफाइनल मुकाबले
दोपहर 3:30 बजेजूडोशुरुआती मुकाबले (प्रीलिम्स)
रात 8:30 बजेजूडोफाइनल ब्लॉक (मेडल मैच)
रात 11:00 बजेएथलेटिक्सपुरुष जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) फाइनल, पुरुष 400m हर्डल्स फाइनल, पुरुष 200m फाइनल
Day 10: शनिवार, 1 अगस्तदोपहर 1:00 बजेलॉन बॉल्सग्रुप स्टेज (पांचवां दिन)
दोपहर 2:30 बजेएथलेटिक्स (पैरा समेत)पुरुष ट्रिपल जंप फाइनल, महिला 10,000m रेस वॉक फाइनल, पुरुष 400m फाइनल
दोपहर 3:00 बजेबॉक्सिंगगोल्ड मेडल फाइनल (पहला सेशन)
शाम 7:30 बजेट्रैक साइकिलिंगइंडिविजुअल स्प्रिंट फाइनल और 10km स्क्रैच रेस फाइनल
रात 9:00 बजेबॉक्सिंगगोल्ड मेडल फाइनल (दूसरा सेशन)
रात 9:00 बजेलॉन बॉल्ससेमीफाइनल
रात 11:00 बजेएथलेटिक्स (पैरा समेत)पुरुष पोल वॉल्ट फाइनल, पुरुष 5000m फाइनल, मिक्स्ड 4x400m रिले फाइनल
Day 11: रविवार, 2 अगस्तदोपहर 1:30 बजेट्रैक साइकिलिंग1000m टाइम ट्रायल फाइनल और 40km पॉइंट्स रेस
दोपहर 2:30 बजेजूडोहैवीवेट शुरुआती मुकाबले (प्रीलिम्स)
शाम 7:30 बजेजूडोमेडल मैच
रात 10:30 बजेसमारोहक्लोजिंग सेरेमनी (समापन समारोह)
Updated on:
23 Jul 2026 10:03 am
Published on:
23 Jul 2026 10:03 am