अन्य खेल

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने जीता तीसरा गोल्ड, महिला कबड्डी टीम ने ईरान को खिताबी मुकाबले में हराकर रचा इतिहास

India vs Iran Kabaddi Final: एशियन गेम्स 2026 के वूमेंस कबड्डी टूर्नामेंट के गोल्ड मेडल मैच में भारतीय टीम ने ईरान को हराकर इतिहास का चौथा गोल्ड मेडल मैच जीत लिया। इससे पहले 4 टूर्नामेंट में से 3 में टीम इंडिया ने गोल्ड पर कब्जा किया था।
2 min read
• •
Sep 26, 2026
India Kabaddi Team
भारत बनाम ईरान (फोटो- Kabaddi 360 X)

India Women's Team Wins Gold Medal At Asian Games 2026: एशियन गेम्स वूमेंस कबड्डी टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय महिला टीम ने ईरान को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है। यह एशियन गेम्स इतिहास का टीम इंडिया का चौथा गोल्ड मेडल है। खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने ईरान को 37-34 के अंतर से हराया। शनिवार को टोकाई सिटीजन जिम्नेशियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत और ईरान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। पहले हाफ में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर मैच को एकतरफा बनाने की कोशिश की लेकिन दूसरे हाफ में ईरान ने शानदार वापसी की। लेकिन पहले हाफ में 6 अंक की बढ़त काम आई और भारत फिर से चैंपियन बन गया।

आखिरी 5 मिनट रहे सबसे रोमांचक

जब आखिरी 5 मिनट का खेल बचा था, तब दोनों टीमों का स्कोर बराबरी पर आ गया। वहां से मुकाबला किसी भी ओर जा सकता था, लेकिन भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को पछाड़ दिया।

भारत ने पहले हाफ में 22-16 की बढ़त बना ली थी और दूसरे हाफ में टीम इंडिया सिर्फ 15 अंक हासिल कर पाई, तो वहीं ईरान ने शानदार वापसी की कोशिश की और 18 अंक अर्जित किए। हालांकि, उनके कुल अंकों की संख्या सिर्फ 34 रही, जबकि भारतीय टीम तीन अंक आगे 37 अंकों के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया।

किसे कहां मिले प्वाइंट्स?

इस दौरान भारत को 8 बोनस पॉइंट मिले, तो वहीं ईरान को बोनस से सिर्फ 6 अंक मिले। दोनों टीमों को ऑल आउट के लिए दो-दो अंक मिले। इसके अलावा ईरान को दो अंक टेक्निकल पॉइंट के लिए मिले, तो सुपर टैकल में भारत आगे रहा और उसे 3 पॉइंट मिले, जबकि ईरान ने सिर्फ एक सुपर टैकल किया। इसके अलावा ग्रीन कार्ड मिलने की वजह से भारत को 2 अंक मिले।

2010 से कबड्डी को एशियन गेम्स में शामिल किया जा रहा है, जहां टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला है। 2010 और 2014 में टीम इंडिया ने गोल्ड जीता और 2018 में ईरान ने कहानी बदल दी और फाइनल में टीम इंडिया को हराकर गोल्ड छीन लिया। हालांकि इसके बाद 2022 में भारत ने फिर से खिताब जीता और अब ईरान को फाइनल में दूसरी बार हराकर गोल्ड पर कब्जा किया। एशियन गेम्स के फाइनल में यह दोनों टीनों को बीच तीसरा मुकाबला था और अब भारत 2-1 से आगे हो गया है।

किस खेल में अब तक कितने मेडल

खेलस्वर्णरजतकांस्यकुल
भारत3111327
एथलेटिक्स0336
बैडमिंटन0011
क्रिकेट1001
कबड्डी1001
मिश्रित मार्शल आर्ट्स0011
नौकायन0011
निशानेबाजी16411
सॉफ्ट टेनिस0011
स्क्वैश0011
टेबल टेनिस0011
भारोत्तोलन0101
वुशु0101
Updated on:
26 Sept 2026 11:19 am
Published on:
26 Sept 2026 10:34 am