अन्य खेल

Asian Games 2018: पाकिस्तान को हराते हुए भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

एशियाई खेलों में आज भारत ने पाकिस्तान को हॉकी के मुकाबले में हराते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। भारत ने ये मुकाबला 2-1 के अंतर से जीता।
2 min read
ind vs pak
Asian Games 2018: पाकिस्तान को हराते हुए भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

नई दिल्ली। मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच हो तो धड़कनों का बढ़ना लाजिमी है। इन दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच जब भी मुकाबला होता है, तो खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों का रोमांच भी सातवें आसमान पर होता है। आज एक ऐसे ही मुकाबले का गवाह इंडोनेशिया बना। जहां जारी 18वें एशियाई गेम्स में आज भारतीय हॉकी टीम और पाकिस्तान के बीच कांस्य पदक के लिए मुकाबला खेला गया था। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इस मुकाबले को अपने नाम करते हुए कांस्य पदक पक्का किया। भारत ने इस मुकाबले को 2-1 के अंतर से अपने नाम किया।

आकाशदीप और हरमनप्रीत ने किए गोल-

भारत की ओर से इस मैच में आकाशदीप सिह और हरमनप्रीत सिंह ने गोल किए। इन्हीं की गोल के बदौलत भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को पाकिस्तान को 2-1 से हराकर 18वें एशियाई खेलों में कांस्य पदक अपने नाम किया। चार साल पहले स्वर्ण जीतने वाली भारतीय टीम ने एशियाई खेलों में तीसरी बार कांस्य पदक जीता है। भारतीय टीम के लिए आकाशदीप सिंह ने तीसरे और हरमनप्रीत ने 50वें मिनट में गोल दागे।

पाक की ओर से अतीक ने किया गोल-

इस मुकाबले में पाकिस्तान की ओर से एक मात्र गोल मोहम्म्द अतीक ने 52वें मिनट में किया। यूं तो मैच के चारों क्वार्टरों में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखी गई। लेकिन शुुरुआती बढ़त के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने बेहद समझदारी के साथ खेलते हुए पाकिस्तान को हराने में कामयाबी हासिल की।

सेमीफाइनल में हारी थी दोनों टीमें -

बताते चले कि एशियाई खेलों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब भारत और पाकिस्तान की टीमें कांस्य पदक के मुकाबले में उतरी। इसे किसी विडंबना से कम नहीं कहा जायेगा कि गत चैंपियन भारत ने जिस जापान को ग्रुप मैच में 8-0 से और पूर्व चैंपियन पाकिस्तान ने मलेशिया को 4-1 से हराया था, वही टीमें फाइनल में है।

Published on:
01 Sept 2018 05:49 pm
Also Read
View All
CM योगी की मदद से साइकिल का पंचर ठीक करने वाले की बेटी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड मेडल, बदल दिया खेलों का इतिहास

CWG 2026 में आखिरी पड़ाव पर भारत का अभियान, साल 1934 के बाद मिली सबसे खराब रैंक, देखें मेडल विनर्स की पूरी लिस्ट

CWG 2026: एक नहीं दो खेलों में तेजस्विन शंकर ने जीता मेडल, ऐसा करने वाले बने कॉमनवेल्थ गेम्स इतिहास के पहले भारतीय

CWG 2026: अस्मिता डे ने जूडो में रचा इतिहास, 48 किग्रा भार वर्ग में जीता गोल मेडल, ऐसा करने वाली पहली भारतीय

CWG 2026: मुक्केबाज़ी के बाद जूडो में भारत का बेहतरीन प्रदर्शन, अस्मिता, हर्ष और यामिनी फाइनल में पहुंचे, तीन रजत पदक पक्के