1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एशियाई खेल (ब्रिज): 60 के प्रणब और 56 साल के शिभनाथ ने भारत को दिलाया 15वां स्वर्ण पदक

60 साल के प्रणब और 56 साल के शिभनाथ सरकार की जोड़ी 384 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Sep 01, 2018

bridge asian games 2018

एशियाई खेल (ब्रिज): 60 के प्रणब और 56 साल के शिभनाथ ने भारत को दिलाया 15वां स्वर्ण पदक

नई दिल्ली। भारत के प्रणब बर्धन और शिभनाथ सरकार ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 14वें दिन शनिवार को पुरुषों की युगल स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। 60 साल के प्रणब और 56 साल के शिभनाथ सरकार की जोड़ी 384 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। भारत का यह इन खेलों में 15वां स्वर्ण पदक है। इसी के साथ भारत ने 1951 में दिल्ली में खेले गए पहले एशियाई खेलों में जीते गए 15 स्वर्ण पदक की बराबरी कर ली है। भारत के ही सुमित मुखर्जी और देबाब्रत मजूमदार 333 अंक लेकर नौवें स्थान पर रहे। सुभाष गुप्ता सपन देसाई की भारतीय टीम 306 अंकों के साथ 12वें स्थान पर रही। यह भारत का आज तक एशियाई खेलों में सबसे बढ़िया प्रदर्शन है।

यह भी पढ़ें- Asian Games 2018 मुक्केबाज अमित पंघल ने ओलम्पिक चैंपियन को धूल चटा जीता स्वर्ण पदक


एशियाड इतिहास में सबसे बढ़िया प्रदर्शन-
एशियाई खेल 2018 में भारतीय दल अभी तक 67 पदकों पर कब्जा जमा चुका है। जिसमे 15 स्वर्ण, 23 रजत और 29 कांस्य पदक हैं। भारत ने एशियाई खेल 2018 में सबसे अधिक स्वर्ण पदकों के रिकॉर्ड की बर्बरी करते हुए आज तक के सबसे ज्यादा पदक जीतने का रिकॉर्ड बना लिया है। भारत ने इस एशियाई खेल में सेपक टाकरा का पहला पदक जीता है। विनेश फोगट पहली भारतीय महिला पहलवान बनी हैं जिन्होंने एशियाई खेलों में कुश्ती का स्वर्ण पदक जीता हो। राही सरनोबत एशियाई खेलों में शूटिंग में पहला स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला बनी हैं।


भारत का इससे पूर्व सबसे बढ़िया प्रदर्शन-
सबसे अधिक स्वर्ण पदक के मामले में भारत ने 1951 एशियाई खेलों में 15 स्वर्ण पदक जीत थे। अगर सबसे ज्यादा पदकों की बात की जाए तो यह 2010 एशियाई खेल में आये थे, जहां भारत ने 14 स्वर्ण, 17 रजत और 34 कांस्य पदकों के साथ कुल 65 पदक जीत थे। स्थान के मामले में भारत ने 1951 खेलों में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। एशियाई खेल 2014 में भारत ने 11 स्वर्ण, 10 रजत और 36 कांस्य के साथ 57 पदक जीते थे।


एशियाई खेल 2018 में सबसे आगे कौन-
एशियाई खेल 2018 में पदक तालिका में सबसे आगे चीन है जिसके 122 स्वर्ण के साथ 271 पदक हैं। दूसरे पर जापान है जिसके 70 स्वर्ण के साथ 194 पदक हैं। तीसरे पर कोरिया है जिसके 44 स्वर्ण के साथ 163 पदक हैं। मेजबान इंडोनेशिया 31 स्वर्ण के साथ 97 पदक जीत कर चौथे स्थान पर है। इसके बाद ईरान, चीनी तायपेई, उज़्बेकिस्तान हैं। इसके बाद आठवें स्थान पर भारत है।