अन्य खेल

Asian Champions Trophy 2024: भारतीय हॉकी टीम के सामने फाइनल में चीन की दीवार 

Asian Champions Trophy 2024: भारत और चीन के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लीग चरण में आमना-सामना हुआ था। भारत ने उस मैच में चीन पर 3-0 की जीत दर्ज की थी।

less than 1 minute read
Feature image

Asian Champions Trophy 2024 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अजेयक्रम जारी रखते हुए कोरिया को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जहां अब मंगलवार (17 सितंबर) को उसका सामना मेजबान चीन से होगा। एक अन्य सेमीफाइनल मैच में चीन ने पेनल्टी शूटआउट में पाकिस्तान को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। 

भारत और चीन के बीच लीग चरण के शुरुआती दौर में आमना-सामना हुआ था। भारत ने उस मैच में चीन पर 3-0 की जीत दर्ज की थी। सोमवार को कोरिया पर जीत के साथ डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम जहां रेकॉर्ड छठी बार फाइनल में पहुंची है, वहीं चीन पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया है। भारतीय टीम सर्वाधिक चार बार की चैंपियन है और उसकी निगाहें पांचवे खिताब जीत पर टिकी हुई है। 

भारतीय टीम का पलड़ा भारी

पेरिस ओलंपिक 2024 की कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम खिताब की प्रबल दावेदार होने के बावजूद वह चीन को किसी भी तरह से हल्के में नहीं लेगी। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 23 मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत ने 17 जबकि चीन ने 3 मुकाबले जीत हैं। दोनों के बीच तीन मैच ड्रॉ में रहे हैं। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की बात करे तो छह बार दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हुई हैं, जिसमें भारत ने 5 बार जबकि चीन ने महज एक बार जीत हासिल की है।

Updated on:
16 Sept 2024 09:25 pm
Published on:
16 Sept 2024 09:17 pm
Also Read
View All
Doha Diamond League 2026: चोट के बाद पहली बार एक्शन में दिखेंगे नीरज चोपड़ा, जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं दोहा डायमंड लीग

Cristiano Ronaldo: पुर्तगाल से ड्रॉ के बाद रोनाल्डो को चिढ़ाने लगे फैंस, स्टेडियम में गूंजे ‘मेसी-मेसी’ के नारे

Messi vs Mbappe: 4 घंटे में बदला वर्ल्ड कप का खेल, पहले एमबापे आगे निकले, फिर मेसी ने हैट्रिक से पलट दी बाजी, पिछले साल की जंग हुई शुरू

Lionel Messi Hat-trick: गोल के बाद रो पड़े लियोनल मेसी, फिर बताई वजह, हैट्रिक से क्लोजे के रिकॉर्ड की बराबरी की

FIFA World Cup records: क्रिस्टियानो रोनाल्डो या लियोनल मेसी नहीं, वर्ल्डकप में मिरोस्लाव क्लोजे ने दागे हैं सबसे ज्यादा गोल