सबसे पहले विराट कोहली और बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बल्लेबाजी में हाथ आजमाए। उन्होंने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑफ स्पिनर आर अश्विन की गेंदों का सामना किया। उसके बाद कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल और सरफराज ने भी नेट में अच्छा समय बिताया। सरफराज अनंतपुर में दलीप ट्रॉफी में हिस्सा लेने के बाद यहां पहुंचे और अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया।