अन्य खेल

बजरंग और विनेश को रेलवे देगा खास सौगात, बनाए जाएंगे गैजेटेड आफिसर

एशियन गेम्स 2018 में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट को भारतीय रेलवे प्रमोशन देगा।

2 min read
bajrang
बजरंग और विनेश को रेलवे देगा खास सौगात, अब बनाए जाएंगे गैजेटेड आफिसर

नई दिल्ली। इंडोनेशिया के जकार्ता में खेले जा रहे 18वें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया और महिला पहलवान विनेश फोगाट को रेलवे में पदोन्नति मिलेगी। रेलवे ने मंगलवार को इन दोनों खिलाड़ियों को राजपत्रित अधिकारी (गैजेटेज ऑफिसर) का पद देने का ऐलान किया है। रेलवे मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि इन दोनों को रेलवे के नियमों के आधार पर पदोन्नति मिलेगी।

रेल मंत्री गोयल ने की घोषणा-

तीन अगस्त को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने खिलाड़ियों की पदोन्नति के लिए एक नई पॉलिसी की घोषणा की है। इस नई नीति के मुताबिक ओलम्पिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों, और पद्मश्री जीतने वाले प्रशिक्षकों को अधिकारी के तौर पर पदन्नोत किया जाएगा।

क्या कहा मंत्रालय ने-

मंत्रालय ने एक बयान नें कहा था, "खिलाड़ियों की मेहनत को सम्मान देते हुए जिन खिलाड़ियों ने दो बार ओलम्पिक में जगह बनाई है और एशियाई खेलों तथा राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीता है उनको मंत्रालय ने अधिकारी रैंक पर पदोन्नत करने का फैसला किया है।"

ऐसी करने वाली पहली महिला बनी विनेश-

विनेश ने खेलों के दूसरे दिन सोमवार को महिलाओं की 50 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा के फाइनल में जापान की युकी इरि को मात देकर स्वर्ण पदक जीता था। वह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की महिला पहलवान बनी हैं।

बजरंग ने भारत को दिलाया था पहला सोना-

विनेश फोगाट से पहले भारत के स्टार पहलवान बजरंग पुनिया ने भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया था। बजरंग की इस कामयाबी से भारतीय प्रशंसकों में खासा उत्साह है। बताते चले कि भारत को ओलम्पिक में दो बार पदक दिला चुके सुशील कुमार के निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए बजरंग ने देश को सुनहरी सफलता दिलाई थी।

हरियाणा सरकार भी कर रही है सम्मानित-

बजरंग पुनिया की स्वर्णिम सफलता से गदगद हरियाणा की मनोहरलाल खट्टर सरकार ने बजरंग को तीन करोड़ रुपये की राशि बतौर इनाम देने की घोषणा की थी। अब भारतीय रेलवे ने भी इन दोनों को सम्मानित करने का फैसला किया है।

Published on:
21 Aug 2018 08:22 pm
Also Read
View All
Doha Diamond League 2026: चोट के बाद पहली बार एक्शन में दिखेंगे नीरज चोपड़ा, जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं दोहा डायमंड लीग

Cristiano Ronaldo: पुर्तगाल से ड्रॉ के बाद रोनाल्डो को चिढ़ाने लगे फैंस, स्टेडियम में गूंजे ‘मेसी-मेसी’ के नारे

Messi vs Mbappe: 4 घंटे में बदला वर्ल्ड कप का खेल, पहले एमबापे आगे निकले, फिर मेसी ने हैट्रिक से पलट दी बाजी, पिछले साल की जंग हुई शुरू

Lionel Messi Hat-trick: गोल के बाद रो पड़े लियोनल मेसी, फिर बताई वजह, हैट्रिक से क्लोजे के रिकॉर्ड की बराबरी की

FIFA World Cup records: क्रिस्टियानो रोनाल्डो या लियोनल मेसी नहीं, वर्ल्डकप में मिरोस्लाव क्लोजे ने दागे हैं सबसे ज्यादा गोल