अन्य खेल

Asian Games 2026: कल 9 मेडल इवेंट समेत कुल 37 स्पर्धाओं में किस्‍मत आजमाएंगे भारतीय एथलीट, जानें पूरा शेड्यूल

India’s medal events on September 27: एशियन गेम्‍स में शनिवार को भारत ने दो गोल्‍ड जीतते हुए कुल 4 गोल्‍ड मेडल के साथ शीर्ष-10 में जगह बना ली है। अब भारत की नजर रविवार पर होगी। जहां एथलेटिक्‍स में कुछ पदक आ सकते हैं। आइये 27 सितंबर को एशियन गेम्‍स में भारत का पूरा शेड्यूल जानते हैं।
2 min read
• •
Sep 26, 2026
India’s medal events on September 27
एशियन गेम्‍स में गोल्‍ड मेडल जीतने का जश्‍न मनाती भारतीय कबड्डी टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

India’s Asian Games 2026 schedule for September 27: एशियन गेम्‍स 2026 में भारत का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। भारतीय एथलीट जहां कबड्डी के महिला और पुरुष इवेंट में दो गोल्‍ड मेडल जीते, तो कई इवेंट में चूक गए। हालांकि दो गोल्‍ड के साथ भारत टॉप-10 में जगह बनाने में सफल रहा। अब वह चार गोल्‍ड, 12 सिल्‍वर और 14 ब्रॉन्‍ज जीतकर कुल 30 पदकों के साथ 10वें पायदान पर है। अब फैंस की नजर रविवार पर होंगी, जब भारतीय एथलीट 9 मेडल इवेंट के साथ कुल 37 स्‍पर्धाओं में हिस्‍सा लेंगे। आइये एक नजर 27 सितंबर को भारत के शेड्यूल और पदक तालिका पर डालते हैं।

एशियन गेम्स 2026 मेडल टैली

रैंकदेशगोल्डसिल्वरब्रॉन्जकुल पदक
1चीन1074128176
2जापान314949129
3दक्षिण कोरिया16213673
4उज्बेकिस्तान817934
5कजाकिस्तान881935
6थाईलैंड87924
7ईरान714728
8बहरीन72211
9उत्तर कोरिया55414
10भारत4121430

एशियन गेम्स 2026: 27 सितंबर को भारत का पूरा शेड्यूल

समय (IST)खेलइवेंट/स्टेजभारतीय खिलाड़ी/मुकाबलास्थिति
3:30 AMसर्फिंगपुरुष शॉर्टबोर्ड, राउंड-3किशोर कुमार, सिवराज बाबूअगले राउंड के लिए क्वालिफिकेशन जरूरी
4:00 AMएथलेटिक्समहिला मैराथन रेस वॉक फाइनलमंजू रानी, प्रियंका गोस्वामीपदक स्पर्धा
4:30 AMतीरंदाजीपुरुष कंपाउंड टीम एलिमिनेशनसाहिल जाधव, कुशल दलाल, गणेश मणि रत्नम थिरुमुरुअगले राउंड के लिए क्वालिफिकेशन जरूरी
4:30 AMतीरंदाजीमहिला कंपाउंड टीम एलिमिनेशनज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तनीपर्थी, पृथिका प्रदीपअगले राउंड के लिए क्वालिफिकेशन जरूरी
5:30 AMसेपक टकरॉमहिला डबल्स, दिन-1लेइरेंटोनबी देवी एलांगबाम/प्रीति लैंगोलजाम/मेनेनु त्सुक्रूप्रारंभिक चरण
6:00 AMबैडमिंटनमहिला डबल्स क्वार्टरफाइनलभारतीय जोड़ीसेमीफाइनल के लिए क्वालिफिकेशन जरूरी
6:00 AMबैडमिंटनमिक्स्ड डबल्स क्वार्टरफाइनलभारतीय जोड़ीसेमीफाइनल के लिए क्वालिफिकेशन जरूरी
6:00 AMघुड़सवारीड्रेसाज व्यक्तिगत फाइनलभारतीय ड्रेसाज टीमपदक स्पर्धा
6:00 AMफेंसिंगमहिला सेबर टीमसीए भवानी देवी और टीमअगले राउंड के लिए क्वालिफिकेशन जरूरी
6:00 AMकुराशमहिला 57 किग्रा प्रारंभिक राउंडभारती, संगीता बलहाराअगले राउंड के लिए क्वालिफिकेशन जरूरी
6:00 AMकुराशपुरुष +90 किग्रा प्रारंभिक राउंडविशाल, यश कुमारअगले राउंड के लिए क्वालिफिकेशन जरूरी
6:10 AMशूटिंगमहिला 25 मीटर पिस्टल, प्रिसीजन क्वालिफिकेशनमनु भाकर, ईशा सिंह, राही सरनोबतक्वालिफिकेशन
6:30 AMशूटिंगपुरुष ट्रैप, दिन-1शपथ भारद्वाज, कायनान चेनाई, अहवर रिजवीक्वालिफिकेशन
6:30 AMशूटिंगमहिला ट्रैप, दिन-1नीरू ढांडा, आशिमा अहलावत, मनीषा कीरक्वालिफिकेशन
6:45 AMतीरंदाजीरिकर्व मिक्स्ड टीम एलिमिनेशनभारत की मिक्स्ड टीमअगले राउंड के लिए क्वालिफिकेशन जरूरी
6:45 AMतीरंदाजीकंपाउंड मिक्स्ड टीम एलिमिनेशनभारत की मिक्स्ड टीमअगले राउंड के लिए क्वालिफिकेशन जरूरी
7:54 AMसर्फिंगमहिला शॉर्टबोर्ड क्वार्टरफाइनलभारतीय सर्फरसेमीफाइनल के लिए क्वालिफिकेशन जरूरी
9:30 AMबैडमिंटनपुरुष सिंगल्स क्वार्टरफाइनलभारतीय खिलाड़ीसेमीफाइनल के लिए क्वालिफिकेशन जरूरी
9:30 AMबैडमिंटनमहिला सिंगल्स क्वार्टरफाइनलपीवी सिंधु/भारतीय खिलाड़ीसेमीफाइनल के लिए क्वालिफिकेशन जरूरी
9:30 AMबैडमिंटनपुरुष डबल्स क्वार्टरफाइनलभारतीय जोड़ीसेमीफाइनल के लिए क्वालिफिकेशन जरूरी
10:00 AMतीरंदाजीपुरुष रिकर्व टीम एलिमिनेशनधीरज बोम्मदेवरा, नीरज चौहान, यशदीप भोगेअगले राउंड के लिए क्वालिफिकेशन जरूरी
10:00 AMतीरंदाजीमहिला रिकर्व टीम एलिमिनेशनअंकिता भकत, कीर्ति शर्मा, कुमकुम मोहोदअगले राउंड के लिए क्वालिफिकेशन जरूरी
10:06 AMसर्फिंगपुरुष शॉर्टबोर्ड क्वार्टरफाइनलभारतीय सर्फरसेमीफाइनल के लिए क्वालिफिकेशन जरूरी
12:30 PMवॉलीबॉलपुरुष प्रारंभिक राउंड, मैच-7भारत vs वियतनामग्रुप स्टेज
3:30 PMहॉकीमहिला पूल Bभारत vs सिंगापुरपूल स्टेज
3:35 PMएथलेटिक्सपुरुष डेकाथलॉन जैवलिन थ्रोतेजस्विन शंकर, थौफीक नौशादडेकाथलॉन इवेंट
3:40 PMएथलेटिक्समहिला लॉन्ग जंप फाइनलशैली सिंह, एंसी सोजन एडप्पिल्लीपदक स्पर्धा, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
4:05 PMएथलेटिक्समहिला 200 मीटर फाइनलहरिता भद्रा/उन्नति अयप्पा बोल्लांड, यदि क्वालिफाई करती हैंपदक स्पर्धा
4:15 PMएथलेटिक्सपुरुष 200 मीटर फाइनलअनीमेश कुजूर, यदि क्वालिफाई करते हैंपदक स्पर्धा
4:45 PMएथलेटिक्सपुरुष हाई जंप फाइनलआदर्श राम जोति शंकर, सरवेश कुशारेपदक स्पर्धा
4:50 PMएथलेटिक्समहिला 100 मीटर हर्डल्स फाइनलज्योति याराजी, नंदिनी कोंगन, यदि क्वालिफाई करती हैंपदक स्पर्धा
5:05 PMएथलेटिक्सपुरुष 800 मीटर, राउंड-1कृष्ण कुमार, मोहम्मद अफसल पुलिक्कलाकाथअगले राउंड के लिए क्वालिफिकेशन जरूरी
5:30 PMएथलेटिक्समहिला जैवलिन थ्रो फाइनलभारतीय एथलीट, यदि क्वालिफाई करती हैंपदक स्पर्धा
5:40 PMएथलेटिक्सपुरुष डेकाथलॉन 1500 मीटरतेजस्विन शंकर, थौफीक नौशादडेकाथलॉन की अंतिम स्पर्धा
5:50 PMएथलेटिक्समहिला 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनलअंकिता ध्यानी, पारुल चौधरीपदक स्पर्धा
6:15 PMएथलेटिक्समहिला 4x100 मीटर रिले हीट्सभारत की रिले टीमफाइनल के लिए क्वालिफिकेशन जरूरी
6:42 PMएथलेटिक्सपुरुष 4x100 मीटर रिले हीट्सभारत की रिले टीमफाइनल के लिए क्वालिफिकेशन जरूरी
Updated on:
26 Sept 2026 08:24 pm
Published on:
26 Sept 2026 08:24 pm