26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asian Games 2026: भारत ने फाइनल मुकाबले में ईरान को 40-34 से रौंदा, कबड्डी टीम ने जीता अपना 9वां गोल्ड मेडल

Asian Games Kabaddi Update: भारतीय टीम ने कबड्डी के फाइनल में ईरान को रोमांचक मुकाबले में 40-34 हराकर गोल्‍ड मेडल पर कब्‍जा कर लिया है। भारतीय मेंस कबड्डी टीम का यह एशिया कप इतिहास का अब तक का 9वां गोल्‍ड मेडल है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Sep 26, 2026

India beat Iran, Kabaddi at Asian Games 2026,

भारतीय मेंस कबड्डी टीम। (फाइल फोटो सोर्स: एक्‍स@/RajatSr25883578)

India beat Iran, Kabaddi at Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के मेंस कबड्डी इवेंट में भारत ने फाइनल में ईरान को 40-34 से हराकर गोल्‍ड मेडल जीत लिया है। इस मुकाबले में हाफ टाइम तक दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्‍कर थी और ईरान की टीम भारत से 18-17 से आगे चल रही थी, लेकिन भारतीय टीम शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दूसरे हॉफ 23-16 से अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया। इस पदक के साथ ही भारत के एशियन गेम्‍स में गोल्‍ड मेडल की संख्‍या अब चार हो गई। वहीं, भारतीय मेंस कबड्डी टीम का यह एशिया कप इतिहास का अब तक का 9वां गोल्‍ड मेडल है। भारत 2018 के एशियन गेम्स को छोड़ दें, तो सभी संस्करण के फाइनल में पहुंची है और गोल्ड मेडल जीते हैं।

दूसरे हाफ में भारत ने नहीं दिया संभलने का मौका

एशियन गेम्‍स के कबड्डी इवेंट में भारत की झोली में एक और गोल्ड आया है। शनिवार सुबह जहां महिला टीम ने स्‍वर्ण पदक पर कब्‍जा जमाया था। वहीं, दोपहर को भारतीय पुरुष टीम ने फाइनल में ईरान को हराकर गोल्‍ड पर कब्‍जा जमाया है। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्‍कर देखने को मिली। कभी भारत आगे निकलता, तो कभी ईरान की पुरुष टीम। अंत में पहला हाफ ईरान ने 18-17 से जीतते हुए एक अंक की मामूली बढ़त हासिल की। दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने शानदार कमबैक किया और शुरुआत से ही विपक्षी टीम को संभलने का कोई मौका नहीं दिया और 23-16 के अंतर से दूसरा हाफ जीत लिया। इस तरह अंतत: भारत ने 40-34 से गोल्‍ड मेडल जीत लिया।

भारत ने अजेय रहते जीता गोल्‍ड

बता दें कि भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए गोल्‍ड मेडल पर कब्‍जा किया है। भारत ने पहले मैच में चीनी ताइपे के खिलाफ 37-21 से जीत दर्ज की थी। इसके बाद दूसरे मैच में जापान के खिलाफ 49-24 से जीत दर्ज की थी। फिर तीसरे मैच में बांग्लादेश को 48-25 से शिकस्‍त दी। इसके बाद क्‍वार्टर फाइनल में साउथ कोरिया को 63-31 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। जहां थाईलैंड को 66-28 से हराया और अब फाइनल में ईरान को शिकस्‍त दी है।

भारत और ईरान ही एशिया की दो सबसे बड़ी टीम

दरअसल, कबड्डी में भारत और ईरान ही एशिया की दो सबसे बड़ी टीम हैं। 2018 के एशियाई गेम्स के सेमीफाइनल में ईरान ने ही भारत को हराते हुए फाइनल में जीत के साथ गोल्ड जीता था। इसके बाद भारत ने 2022 में दमदार वापसी करते हुए ईरान को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल जीता था। इस तरह अब भारत अपने खिताब को बचाने में सफल रहा है।