26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asian Games 2026: पाकिस्तानी खिलाड़ी को धूल चटाकर अभय सिंह ने मेडल किया कन्फर्म, इतिहास रचने से एक जीत दूर

Asian Games 2026 के स्क्वैश मेंस सिंगल्स के फाइनल में अभय सिंह ने जगह बना ली है। अब फाइनल जीतने पर उनके पास इतिहास रचने और भारत के लिए मेंस सिंगल्स का पहला गोल्ड मेडल जीतने का मौका होगा।
2 min read
Google source verification
Abhay Singh Reach Mens Singles Final

अभय सिंह ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को बुरी तरह हराया (फोटो- IANS)

Asian Games 2026 Squash Medal: एशियन गेम्स 2026 के स्क्वैश मेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में भारत के अभय सिंह ने पाकिस्तान के मोहम्मद इरफान को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। वह अब इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम दूर हैं। अभय सिंह अगर फाइनल जीत लेते हैं, तो वह एशियन गेम्स के मेंस सिंगल्स इवेंट का गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। साथ ही उन्हें लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 (LA 2028 Olympic Games) का टिकट भी मिल जाएगा।

पाकिस्तानी खिलाड़ी से लिया बदला

मोहम्मद इरफान ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत के वीर चोटरानी को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, तो वहीं अभय सिंह ने जापान के रियूनसुके को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से मात दी थी। अभय सिंह ने पिछले एशियन गेम्स में अनाहत सिंह के साथ मिक्स्ड डबल्स का ब्रॉन्ज मेडल जीता था और इस बार वह कम से कम सिल्वर मेडल तो कंफर्म कर चुके हैं। दूसरी ओर मोहम्मद इरफान को इस मुकाबले में हार के बावजूद मेडल मिल गया है, क्योंकि स्क्वैश के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ी का कम से कम कांस्य पदक कंफर्म हो जाता है।

अभय सिंह अब फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के नूर जमान से भिड़ सकते हैं, जो दूसरे सेमीफाइनल में मलेशिया के यान योंग से भिड़ेंगे। आपको बता दें कि फाइनल मुकाबला 27 सितंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा।

अभय सिंग के सामने इरफान ने डाले हथियार

सेमीफाइनल मुकाबले में अभय सिंह ने पहले ही गेम में पाकिस्तानी खिलाड़ी को 11-3 से हराया। दूसरे गेम में पाकिस्तानी खिलाड़ी ने वापसी की कोशिश की, लेकिन अभय सिंह ने शानदार खेल दिखाते हुए दूसरे गेम को 12-10 से अपने नाम कर लिया। तीसरे गेम में पाकिस्तानी खिलाड़ी पूरी तरह से हथियार डाल चुके थे और 11-6 से अभय सिंह ने गेम को जीतकर मुकाबले को 3-0 से अपने नाम कर लिया।

आपको बता दें कि अब एशियन गेम्स के इतिहास में कोई भी भारतीय खिलाड़ी सिंगल्स इवेंट का गोल्ड मेडल नहीं जीत पाया है। दीपिका पल्लिकल ने 2 बार वूमेंस सिंगल्स को ब्रॉन्ज जीता है तो जोशना चिनप्पा ने 2014 में कांस्य पदक जीता था। मेंस सिंगल्स में सौरव घोषाल दो बार गोल्ड मेडल से चुक गए हैं। 2014 और 2022 के एशियन गेम्स में उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था। अभय सिंह अगर फाइनल जीत जाते हैं तो वह पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।