26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asian Games 2026: भारत की पीवी सिंधु ने चिउ पिन-चियान को हराकर प्री-क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

PV Sindhu Asian in Games 2026एशियन गेम्स 2026 में पीवी सिंधु ने चीनी ताइपे की चिउ पिन-चियान को हराकर महिला एकल के राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई। सिंधु की शानदार जीत से भारत की पदक उम्मीदें बढ़ीं।
2 min read
Google source verification
PV Sindhu asian games 2026

भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु। (Photo- IANS)

PV Sindhu: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इचिनोमिया सिटी म्यूनिसिपल जिम्नेजियम में खेले गए एशियन गेम्स 2026 के महिला एकल मुकाबले में चीनी ताइपे की चिउ पिन-चियान को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

दो बार की एशियन गेम्स पदक विजेता पीवी सिंधु ने पहले गेम में पिछड़ने के बावजूद चिउ पिन-चियान को हराने में सफलता हासिल की। पहले गेम के ब्रेक तक पीवी सिंधु 10-11 से पीछे थीं। इसके बाद उन्होंने मुकाबले में वापसी करते हुए बढ़त बनाने की कोशिश की। सिंधु ने पहले दो गेम प्वाइंट गंवाने के बाद तीसरे गेम प्वाइंट पर पहला गेम अपने नाम कर लिया।

इसके बाद दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने दूसरे गेम में अपनी लय बरकरार रखी और प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ बेहतर खेल दिखाया। दूसरे गेम के ब्रेक तक उन्होंने 11-7 की बढ़त बना ली। इसके बाद अपनी लय को कायम रखते हुए सिंधु ने दूसरा गेम 21-14 से जीत लिया।

अंतिम-16 में किससे होगी भिड़ंत?

अब अंतिम-16 में पीवी सिंधु का सामना जापान की टोमोका मियाजाकी से होगा। यह मुकाबला आज, 26 सितंबर को भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे खेला जाएगा। इससे पहले पीवी सिंधु की अगुवाई वाली भारतीय महिला बैडमिंटन टीम को जापान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

एशियन गेम्स 2023 में मेडल से चूक गई थीं सिंधु

हांगझोउ एशियन गेम्स 2023 में पीवी सिंधु पदक जीतने से चूक गई थीं। उस दौरान वह महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई थीं। ऐसे में इस बार सिंधु के पास एशियन गेम्स में पदक जीतने का मौका है।

उन्नति हुड्डा भी राउंड ऑफ 16 में पहुंचीं

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुड्डा ने भी दूसरे दौर में जीत दर्ज की। उन्होंने मलेशिया की वोंग लिंग चिंग को 21-14, 20-22, 21-9 से हराया। अब उन्नति हुड्डा राउंड ऑफ 16 में शनिवार को इंडोनेशिया की पुत्री कुसुमा वारदानी से भिड़ेंगी। महिला एकल खिलाड़ियों को एक ही दिन में दो मुकाबले खेलने हैं।

पुरुष एकल में आयुष शेट्टी की जीत, लक्ष्य सेन बाहर

पुरुष एकल में आयुष शेट्टी ने दूसरे दौर के मुकाबले में जीत हासिल की। उन्होंने कजाकिस्तान के मखसूत ताजिकुल्लायेव को सीधे गेम में 21-7, 21-7 से हराया। अब आयुष शेट्टी का सामना चीनी ताइपे के चोउ तिएन चेन से होगा। दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है। वहीं, लक्ष्य सेन पुरुष एकल से बाहर हो गए। उन्हें दूसरे दौर में सिंगापुर के लोह कीन यू के हाथों 12-21, 21-15, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग

Asian Games 2026