अन्य खेल

सिर में लगी चोट से जूझ रहे जॉर्डन के 19 साल के मुक्केबाज राशिद अल-स्वैसत का निधन

एआईबीए यूथ वल्र्ड कप चैंपियनशिप के दौरान सिर में लगी चोट से 11 दिनों तक जूझने के बाद राशिद अल स्वैसत का निधन हो गया। राशिद को 16 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Apr 2021, 9:05 PM IST
jordanian_boxer_al-swaisat.jpg
,,

नई दिल्ली। जॉर्डन के 19 वर्षीय बॉक्सर राशिद अल-स्वैसत (Rashed Al-Swaisat) का सोमवार रात यहां निधन हो गया। एआईबीए (AIBA) यूथ वल्र्ड कप चैंपियनशिप में हिस्सा लेते हुए राशिद को बाउट के दौरान चोट लगी थी। 11 दिनों तक सिर में लगी चोट से जूझने के बाद आखिरकार इस युवा मुक्केबाज ने हार मान ली। भारत टूर्नामेंट में सबसे सफल राष्ट्र बनकर उभरा था, जिसमें उसने आठ स्वर्ण और तीन कांस्य पदक थे। उसके बाद रूस के पास तीन स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदक थे।

राशिद को 16 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और एस्टोनिया के एंटोन विनोग्राडो के खिलाफ अंडर -81 किग्रा प्रतियोगिता के तीसरे दौर में धराशायी होने के बाद उनके मस्तिष्क की सर्जरी हुई थी। जॉर्डन ओलंपिक समिति ने एक शोक संदेश के साथ बॉक्सर की तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा, जॉर्डन ओलंपिक समिति ने युवा वर्ग के लिए राष्ट्रीय मुक्केबाजी टीम के खिलाड़ी राशिद अल-स्वायत की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करता है।

यह भी देखें :कैंसिल हो सकता है वुमंस टी20 चैलेंज, बीसीसीआई के अधिकारी ने किया ऐलान

इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (एआईबीए) ने राशिद की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कह कि एआईबीए इस युवा मुक्केबाज की मौत पर दुखी है और उनके राष्ट, परिवार और करीबियों के प्रति सच्ची संवेदना व्यक्त करता है।

Published on: