इंडोनेशिया में इस समय 18वें एशियाई गेम्स के पहले दिन की प्रतिस्पधाएं खेली जा रही है। जहां भारत के बजरंंग पुनिया ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
नई दिल्ली। मलेशिया में जारी 18वें एशियाई खेल में इस समय पहले दिन की प्रतिस्पधाएं जारी है। 45 देशों के एथलीटों के बीच पदकों की होड़ जारी है। भारत को आज पहले दिन अपू्र्वी चंदेला और रवि कुमार ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित वर्ग में कांस्य पदक दिलाया। इसके बाद से भारत के अन्य एथलीटों ने अन्य-अन्य वर्गाों में जीत हासिल की। ब्योरेवार जानकारी पढ़े नीचे-
सेमीफाइनल में पहुंचे बजरंग पुनिया-
भारत के पहलवान बजरंग पुनिया ने अपनी लय को जारी रखते हुए यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में कुश्ती में पुरुषों की 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। बजरंग ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ताजिकिस्तान के फेजेव अब्दुलकासिम को 12-2 से मात दी।
मौसम खत्री की करारी हार-
भारतीय पहलवान मौसम खत्री करो यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में रविवार को पुरुषों की 97 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में निराशा हाथ लगी। खत्री को क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान के मागोमेद इब्रागिमोव से 0-8 से हार का सामना करना पड़ा।
पवन कुमार को मिली शर्मनाक हार-
भारत के पहलवान पवन कुमार को रविवार को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में कुश्ती की 86 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में करारी शिकस्त मिली। पवन को मौजूदा विश्व, ओलम्पिक और एशियाई चैम्पियन ईरान के हसन याजदानीचाराती ने 11-0 से मात दी। हसन ने रियो ओलम्पिक के अलावा 2017 विश्व चैम्पियनशिप (पेरिस) तथा 2018 एशियाई चैम्पियनशिप (बिसकेक) में अपने भारवर्ग में पहला स्थान हासिल किया था।
क्वार्टर फाइनल में हारे संदीप तोमर-
भारतीय पहलवान संदीप तोमर को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में कुश्ती में पुरुषों की 57 किलोग्राम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। संदीप को इस स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में ईरान के रेजा अत्रीनागार्ची ने 15-9 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में उनका सामना उत्तर कोरिया के कांग कुम सोंग से होगा।
प्री-क्वार्टर फाइनल में टेनिस जोड़ी -
द्विज शरण और कामरान थांडी की भारतीय जोड़ी ने रविवार को 18वें एशियाई खेलों की टेनिस प्रतियोगिता के मिश्रित युगल वर्ग स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। शरण और कामरान की जोड़ी ने अंतिम-32 दौर में फिलिपींस की कापाडोसिया मारियान और लिम एल्बटरे की जोड़ी को मात दी। भारतीय जोड़ी ने एक घंटा और 21 मिनट तक चले मैच में कापासोडिया और लिम की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से मात दी।
बैडमिंटन टीम भी क्वाटर्रफाइनल में -
भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में पुरुष टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय टीम ने अंतिम-16 दौर के मुकाबले में मालदीव को 3-0 से हराया।
बजरंग पुनिया क्वार्टरफाइनल में -
पिछले एशियाई खेलों में जीते रजत पदक के रंग को बदलने के लिए इंडोनेशिया आए भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने अच्छी शुरुआत कर यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में कुश्ती में पुरुषों की 65 किलोग्राम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बजरंग ने रविवार को प्री-क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान के पहलवान सिरोजिद्दीन खासानोव को 13-3 से मात दी।
कबड्डी टीम का जीत से आगाज -
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने अपने कप्तान अजय ठाकुर की कप्तानी में अच्छी शुरुआत करते हुए रविवार को यहां जारी एशियाई खेलों में पहले मैच में जीत हासिल की। ग्रुप-ए में खेले गए इस मैच में भारत ने बांग्लादेश को 50-21 से करारी शिकस्त दी। इसी ग्रुप में भारत का सामना श्रीलंका से शाम को होगा।
क्वार्टरफाइनल में संदीप तोमर-
भारतीय पहलवान संदीप तोमर ने अच्छी शुरुआत करते हुए रविवार को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता में पुरुषों की 57 किलोग्राम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। संदीप ने प्री-क्वार्टर फाइनल में तुर्कमेनिस्तान के पहलवान रुस्तम नाजारोव को 12-8 से मात दी।
सुशील का निराशाजनक प्रदर्शन-
भारत के अनुभवी पहलवान सुशील कुमार यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में कुश्ती प्रतियोगिता में पुरुषों की 74 किलोग्राम स्पर्धा के क्वालिफिकेशन में हारकर बाहर हो गए। सुशील की इस हार के साथ ही भारत को एक पदक का नुकसान हुआ है।