इंडोनेशिया की राजधानी में 18वें एशियन गेम्स शुरू हो गए। इन खेलों में 45 देशों के 11 हजार से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खेलों में आज 19 गोल्ड मेडल दांव पर होंगे। जिसमें गोल्ड मेडल की इस दौड़ रविवार को भारत भी होगा। इन 19 गोल्ड मेडल में से भारत के खिलाड़ी कुल 12 इवेंट में गोल्ड ला सकते है। जिसमें 9 व्यक्तिगत इवेंट और 3 टीम इवेंट में भारत के खिलाड़ी मेडल जीत सकते हैं। भारत का पहला मेडल इवेंट सुबह 9:30 बजे से शुरू हुआ। जिसमें सूरज सिंह और अंजुल नामदेव वूशु के चेंगक्वान इवेंट में भारत की चुनौती पेश की। । इसके साथ ही सूरज-अंजुल आज वूशु में चुनौती पेश कर रहे है। इसके अलावा आज भारत को रेसलिंग और शूटिंग में भी मेडल की उम्मीद है।
भारत के आज यह मुकाबले
शूटिंग
10मी एयर राइफल मिक्स्ड टीम फाइनल दोपहर 1:30 बजे से
अपूर्वी चंदेला-रवि कुमार (क्वालिफिकेशन सुबह 9.30 से )
10 मी एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम फाइनल शाम 4:30 से
मनु भाकर-अभिषेक वर्मा (क्वालिफिकेशन सुबह 11.30 से )
ट्रैप क्वालिफकेशन सुबह 6:30 से: लक्ष्य-मानवजीत
ट्रैप महिला क्वालिफकेशन सुबह 6:30 से
श्रेयसी सिंह, सीमा तोमर
रेसलिंग
फ्रीस्टाइल 57 किग्रा गोल्ड मेडल शाम 7:30 से- संदीप तोमर (क्वालिफिकेशन दोपहर 1:30 बजे से)
फ्रीस्टाइल 65 किग्रा गोल्ड मेडल शाम 7:30 से- बजरंग पूनिया (क्वालिफिकेशन दोप. 1:30 से)
फ्रीस्टाइल 74 किग्रा गोल्ड मेडल शाम 7:30 से- सुुशील कुमार (क्वालिफिकेशन दोपहर 1:30 से)
फ्रीस्टाइल 86 किग्रा गोल्ड मेडल शाम 7:30 से- पवन कुमार (क्वालिफिकेशन दोपहर 1:30 से)
फ्रीस्टाइल 97 किग्रा गोल्ड मेडल शाम 7:30 से- मौसम खत्री (क्वालिफिकेशन दोपहर 1:30 से)
टेनिस
पुरुष सिंगल्स- प्रजनेश, रामकुमार रामनाथन
महिला सिंगल्स- अंकिता रैना, करमन कौर थांडी
मिक्स्ड डबल्स- बोपन्ना-प्रार्थना ( सुबह 8 बजे से )
स्वीमिंग
महिला 200 मी बैकस्ट्रोक
फाइनल शाम 6:08 से
पुरुष 100 मी बैकस्ट्रोक फाइनल शाम 6:25 से
महिला 100 मी ब्रेस्टस्ट्रोक फाइनल शाम 7:41 से
पुरुष 200 मी बटरफ्लाई
फाइनल शाम 7:57 से
महिला 4 गुणा 100 मी फ्रीस्टाइल रिले
फाइनल शाम 7:14 से
ताइक्वांडो
महिला टीम पूमसे राउंड आॅफ 16 भारतथाईलैंड सुबह 9:10 से
पुरुष इंडिविजुअल पूमसे
फाइनल शाम 4:50 से
महिला इंडिविजुअल पूमसे फाइनल शाम 4:55 से
पुरुष टीम पूमसे
फाइनल शाम 4 बजे से
महिला टीम पूमसे
फाइनल शाम 4:15 से
वूशु
पुरुष चेंगक्वान
फाइनल सुबह 9:30 से
महिला नानक्वान मैच
(सुबह 10 बजे से)
महिला जियांशू मैच (सुबह 11 बजे से)
फेंसिंग
महिला सेबरे गोल्ड मेडल बाउट शाम 7:10 से
पुरुष एपी इंडिविजुअल गोल्ड मेडल रात 8:30 से
बास्केटबॉल
महिला 5×5 ग्रुप मैच
भारतताइवान सुबह 9 बजे से