अन्य खेल

Asian Games 2026 Boxing: भारत की लवलीना बोरगोहेन ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, पदक किया पक्का

Boxing Lovlina Borgohain confirms medal: भारत की लवलीना बोरगोहेन ने महिला 75 किग्रा बॉक्सिंग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया की सेओंग सुयोन 5-0 से हराया और कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का किया।
less than 1 minute read
• •
Sep 28, 2026
Lovlina Borgohain asian games 2026
भारत की लवलीना बोरगोहेन। (File Photo- IANS)

Lovlina Borgohain: भारत की लवलीना बोरगोहेन ने सोमवार को निशियो जिम्नेजियम में महिला 75 किग्रा बॉक्सिंग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर पदक पक्का कर लिया। उन्होंने दक्षिण कोरिया की सियोंग सुयोन को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

रक्षात्मक अंदाज में हुई शुरुआत

लवलीना बोरगोहेन और सियोंग सुयोन ने मुकाबले की शुरुआत रक्षात्मक अंदाज में की। हालांकि, इस दौरान भारतीय मुक्केबाज ने सटीक पंच लगाते हुए पहला राउंड 5-0 से अपने नाम किया। लवलीना ने अपनी लंबी कद-काठी का फायदा उठाया। उन्होंने कुछ शानदार काउंटर पंच और जैब लगाकर दूसरा राउंड भी जीत लिया।

आखिरी राउंड में भी लवलीना बोरगोहेन ने अपना दबदबा बनाए रखा। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी पर कई प्रभावी प्रहार किए। भारतीय मुक्केबाज ने तीसरा राउंड भी 5-0 से जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। सभी जजों ने लवलीना के पक्ष में फैसला दिया। उन्होंने यह मुकाबला 30-27 के स्कोर से जीता।

बॉक्सिंग में कई पदक पक्के

मौजूदा एशियन गेम्स में नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में अथापोंग सेंगटेप को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और देश के लिए एक और पदक पक्का किया। इससे पहले अंकुश पंघाल और परवीन हुड्डा भी अपनी-अपनी कैटेगरी में पदक पक्का कर चुके हैं। परवीन हुड्डा ने महिलाओं के 65 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान की नवबखोर खमिदोवा को 5-0 से हराकर पदक पक्का किया।

खबर अपडेट हो रही है..

Updated on:
28 Sept 2026 01:01 pm
Published on:
28 Sept 2026 10:54 am