अन्य खेल

प्रधान मंत्री मोदी ने मन की बात में हिमा, पैरा-एथलीटों को सराहा

प्रधान मंत्री ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम-मन की बात में भारतीय एथलीट हिमा दास और पैरा-एथलीटों एकता भयान, योगेश कथुनिया और सुंदर सिंह गुर्जर की सराहना की। मोदी ने अपने कार्यक्रम के 46वें एपिसोड में एथलीटों की प्रशंसा की।

2 min read
प्रधान मंत्री मोदी ने मन की बात में हिमा, पैरा-एथलीटों को सराहा

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में देश के कई लोगों का जिक्र किया। हर महीने के आखिरी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो पर मन की बात करते हैं। पीएम मोदी ने प्रकृति को संरक्षित करने की बात भी कही। पीएम ने कहा कि हमें प्रकृति की रक्षा करना चाहिए। हमारा दायित्व है कि हम सभी प्रकृति प्रेमी बनें, प्रकृति के रक्षक बनें, प्रकृति के संवर्धक बनें, जिससे प्रकृतिदत्त चीजों में संतुलन बनेगा। प्रधान मंत्री ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम-मन की बात में भारतीय एथलीट हिमा दास और पैरा-एथलीटों एकता भयान, योगेश कथुनिया और सुंदर सिंह गुर्जर की सराहना की। मोदी ने अपने कार्यक्रम के 46वें एपिसोड में एथलीटों की प्रशंसा की।

देश की एक और बेटी भयान ने भी हमें गौरवांन्वित किया
प्रधानमंत्री ने कहा, "कुछ दिन पहले फिनलैंड में जूनियर अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप भारत बहादुर और एक किसान की बेटी हिमा ने महिलाओं की 400 मीटर रेस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास कायम किया था।" मोदी ने कहा, "देश की एक और बेटी भयान ने भी हमें गौरवांन्वित किया। एकता, आप पर हम सबको गर्व है। एकता ने ट्यूनीशिया में विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांप्री-2018 में कांस्य एवं स्वर्ण पदक जीता। उनकी उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि अपने जीवन में सफलता के लिए कई चुनौतियों का सामना किया है।"

पैरा-एथलीटों की भी बात की
साल 2003 में भयान दुर्घटना का शिकार हो गई थीं, जिसके बाद उनके शरीर के निचले हिस्सा पैरालाइज हो गया था। मोदी ने कहा, "इस दुर्घटना के बाद देश की इस बेटी ने अपनी हिम्मत नहीं हारी और स्वयं को और भी मजबूत बनाते हुए सफलता हासिल की।"इसके साथ ही मोदी ने पैरा-एथलीटों योगेश और सुंदर को भी सराहा। योगेश ने पैरा एथलेटिक्स ग्रांप्री में डिसकस फेंक स्पर्धा का स्वर्ण अपने नाम किया। सुंदर ने भी भाला फेंक स्पर्धा में सोना जीता। मोदी ने कहा, "मैं एकता, योगेश और सुंदर को सलाम करता हूं। आप सभी को आपकी दृढ़ता एवं जुनून के लिए बधाई भी देता हूं। आशा है कि आप आगे भी सफलता हासिल करतें और इस तरह खेलते हुए चमकते रहें।"

ये भी पढ़ें

सपा पद्रेश ने कहा चुनावी दौरे पर प्रधानमंत्री, चार साल के बाद फिर से याद आया यूपी
Published on:
29 Jul 2018 04:46 pm
Also Read
View All